IGMC में स्क्रब टाइफस से 65 वर्षीय महिला की मौत

punjabkesari.in Wednesday, Sep 19, 2018 - 06:10 PM (IST)

शिमला: प्रदेश में स्क्रब टाइफस थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को आई.जी.एम.सी. में फिर स्क्रब टाइफस से 65 वर्षीय महिला की मौत हो गई है। यह महिला चौपाल की रहने वाली थी और 16 सितम्बर को इसे उपचार के लिए आई.जी.एम.सी. में भर्ती किया गया था। महिला का चिकित्सक ने जब शुरू में टैस्ट किया था तो स्क्रब टाइफस के लक्षण पाए गए थे, ऐसे में चिकित्सक द्वारा महिला को बचाने के भरपूर प्रयास किए गए लेकिन वह बच नहीं पाई।

वर्तमान वर्ष में स्क्रब टाइफस से 7वीं मौत
आई.जी.एम.सी. में वर्तमान वर्ष में स्क्रब टाइफस से यह 7वीं मौत है। 2 दिन लगातर 2 महिलाओं की आई.जी.एम.सी. में मौत हुई है। बीते मंगलवार को भी कोटखाई की रहने वाली 52 वर्षीय महिला की मौत हुई है। आई.जी.एम.सी. की अगर बात की जाए तो 1 हजार से अधिक मरीज स्क्रब टाइफस के टैस्ट करवा चुके हैं जबकि 170 के करीब लोग स्क्रब टाइफस की चपेट में आए हैं। बरसात के दिनों में उगने वाली घास में पाए जाने वाले पिस्सू से स्क्रब टाइफस अधिक फैलता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News