18 किलो चूरा-पोस्त सहित 2 महिलाएं गिरफ्तार

punjabkesari.in Wednesday, Sep 19, 2018 - 05:17 PM (IST)

अबोहर(भारद्वाज): पंजाब को नशामुक्त करने के लिए चलाए गए अभियान के चलते जिला पुलिस कप्तान गुरलीन सिंह खुराना के दिशा-निर्देशों पर पुलिस कप्तान विनोद चौधरी के आदेशों पर पुलिस उपकप्तान गुरविन्द्र सिंह संघा के नेतृत्व में थाना खुइयां सरवर के प्रभारी सुनील कुमार के नेतृत्व में सहायक सब-इंस्पैक्टर जालंधर सिंह ने पुलिस पार्टी सहित गश्त दौरान 2 औरतों को 18 किलो चूरा-पोस्त सहित गिरफ्तार किया है। 

सहायक सब-इंस्पैक्टर जालंधर सिंह ने बताया कि वह गत शाम पुलिस पार्टी सहित गांव मौजगढ़ के पास गश्त कर रहे थे कि विपरीत दिशा से संदिग्ध अवस्था में आ रही 2 औरतों को रोक कर उनकी तलाशी ली तो उनसे 18 किलो चूरा-पोस्त बरामद हुआ। आरोपी औरतों की पहचान परमजीत कौर पत्नी छिन्द्र सिंह पुत्री नत्था सिंह निवासी अर्जन नगर बङ्क्षठडा व रानी पत्नी सुरेश कुमार पुत्री हरदेव राम निवासी अर्जन नगर बङ्क्षठडा के रूप में हुई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News