होटल कांड: मेजर गोगोई पर आर्मी सख्त, किया गया ट्रांसफर

punjabkesari.in Wednesday, Sep 19, 2018 - 12:29 PM (IST)

श्रीनगर : सेना ने मेजर लीतुल गोगोई को उनकी इकाई से हटाकर स्थानीय फॉर्मेशन मुख्यालय भेज दिया है। अधिकारियों ने बताया कि सेना के कोर्ट ऑफ इंक्वायरी (सी.ओ.आई.) द्वारा श्रीनगर में एक स्थानीय महिला के साथ दोस्ती करने के मामले में दोषी पाए जाने के बाद उनके खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। मानव कवच मामले को लेकर गोगोई विवादों में रहे हैं।   


सेना की तरफ से पिछले महीने गठित सी.ओ.आई. ने 53 राष्ट्रीय राइफल्स के अधिकारी गोगोई को 2 मामलों में दोषी पाया है। अधिकारियों ने बताया कि गोगोई को बडग़ाम में उनकी इकाई से हटा दिया गया है और अवंतिपुरा में विक्टर फोर्स मुख्यालय से उन्हें संबद्ध कर दिया गया है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News