Kundli Tv- ये फूल रखें अपने पास, फिर देखें चमत्कार

punjabkesari.in Wednesday, Sep 19, 2018 - 10:29 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें Video)
रंग-बिरंगे फूलों को घर में लाना और उनसे घर को सजाना लाइफस्टाइल बनता जा रहा है। ईश्वर की आराधना करनी हो या सुगंधित इत्र का इस्तेमाल, फूल ही इनका आधार होते हैं। प्रेम प्रसंग हो या अचूक औषधियों का निर्माण, फूल अपनी जिम्मेदारी अवश्य ही निभाते हैं। आखिरी विदाई भी पुष्पांजलि द्वारा ही दी जाती है। क्या आप जानते हैं कुछ ऐसे फूल भी होते हैं, जिन्हें अपने पास रखने से आपके जीवन में चमत्कार होने लगेंगे। आईए जानें, किस दिन अपने पास रखें कौन सा फूल -
PunjabKesari
रविवार का दिन सूर्यदेव को समर्पित है। इस दिन आक के फूल अपने पास रखना पूरा दिन शुभ बना सकता है।

सोमवार का दिन भगवान शिव, चंद्रदेव को समर्पित माना जाता है, जो मनुष्य की कल्पनाओं और विचारों का प्रतिनिधित्व करते हैं। लैवेंडर के फूल सोमवार को प्रयोग करना शुभ फलदायी होता है। 
PunjabKesari
मंगलवार का दिन मंगल ग्रह का है। इस दिन लाल रंग के फूलों का विशेष महत्व होता है इसलिए मंगलवार को अपने साथ लाल गुलाब रखना चाहिए। 

बुधवार का दिन बुध ग्रह का है। इस दिन अगर आप लिली /कुमुद के फूल अपने साथ रखेंगे तो आप मानसिक तनाव और परेशानियों से खुद को बचा पाएंगे। 
PunjabKesari
गुरुवार का दिन देवगुरु बृहस्पति को समर्पित है। इस दिन अगर आप कमल का फूल अपने साथ रखेंगे तो आपका दिन शुभ और अनुकूल रहेगा। 

शुक्रवार का संबंध शुक्र ग्रह से है। इस दिन आपको वॉयलेट रंग का फूल अपने साथ रखना चाहिए, जिससे आपके आस-पास किसी तरह की नैगेटिविटी परेशानी उत्पन्न न कर सके।
PunjabKesari
शनिवार न्याय के देवता शनि ग्रह का है। इस दिन अगर आप नीले लाजवंती या गहरे रंग के फूल अपने साथ रखेंगे तो आपके लिए फायदेमंद होगा। 

नमकीन चीज़ों में लग रहीं हैं चीटियां तो घर में आने वाला है ये खतरा !(देखें Video)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News