कैबिनेट बैठक में 7 फैसलों पर लगी मुहर, सरकारी कर्मचारियों को मिली बड़ी खुशखबरी

punjabkesari.in Tuesday, Sep 18, 2018 - 05:14 PM (IST)

देहरादूनः उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के सचिवालय में सोमवार को कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। यह बैठक मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में की गई। 

राज्य सरकार के प्रवक्ता और कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने जानकारी देते हुए बताया कि कैबिनेट बैठक में 10 बिंदुओं पर चर्चा हुई, जिनमें से 7 फैसलों पर कैबिनेट की मुहर लगाई गई। मदन कौशिक ने बताया कि कैबिनेट की बैठक में सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी मिली है। त्रिवेन्द्र सरकार ने राज्य के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को 2 फीसदी तक बढ़ा दिया है। 

कैबिनेट बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण फैसले निम्नलिखित हैंः- 
#
कैबिनेट ने सेवानिवृत विशेषज्ञ चिकित्सकों को 100 पदों पर अस्थाई नियुक्ति देने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है। इन डॉक्टरों की आयु सीमा को 60 से बढ़ाकर 65 कर दिया गया है। 
# कैबिनेट ने खरीफ सत्र 2018-19 में धान का लक्ष्य 7 लाख 50 हजार मीट्रिक टन रखे जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
# बैठक में राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को 2 फीसदी तक बढ़ा दिया गया है। अब कर्मचारियों को 7 फीसदी के स्थान पर 9 फीसदी तक महंगाई भत्ता मिलेगा।
# देहरादून में अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की आमवाला तरला में 4046 हेक्टेयर भूमि को आवासीय से सार्वजनिक और अर्द्ध सार्वजनिक करने के प्रस्ताव पर भी मुहर लग गई है। 
# विश्व बैंक पोषित पेरीअर्बन क्षेत्रों में काम करने को लेकर कई संशोधनों को कैबिनेट ने मंजूरी दी है। इसके अन्तर्गत पेयजल योजना संचालन में न्यूनतम काम करने की समयसीमा को कम करके 2 साल कर दिया है। 

बता दें कि पुलिस के द्वारा 8 घंटे से अधिक ड्यूटी ना करने के नैनीताल हाईकोर्ट के फैसले को राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी, जिस पर स्टे मिल गया है।   


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static