गणेशोत्सव पर अलग अंदाज में बनाए Chocolate Modak - Nari

punjabkesari.in Monday, Sep 17, 2018 - 11:15 AM (IST)

गणेश चतुर्थी पर लोग भगवान गणेश की मनपसंद चीज लड्डू या मोदक घर में बनाते हैं। मगर आज हम आपको चॉकलेट मोदक बनाने की रेसिपी बताएंगे, जिससे भगवान गणेश खुश भी हो जाएंगे और आपके मुंह का टेस्ट भी बदल जाएगा। यह न सिर्फ खाने में टेस्टी होते हैं बल्कि इन्हें बनाना भी बेहद आसान है। तो चलिए जानते हैं इस गणेशोत्सव पर चॉकलेट बनाने की आसान रेसिपी।

 

सामग्री:
खोया- 1 कप
चॉकलेट चिप्स- 1/3 कप
चीनी- 2 टेबलस्पून
नारियल- 2 टेबलस्पून (कद्दूकस किया हुआ0
इलायची पाउडर- 1/4 टीस्पून
घी- जरूरतअनुसार
पिस्ता- 2 टेबलस्पून (बारीक कटा हुआ)

PunjabKesari

विधि:
1. सबसे पहले एक पैन में 1 कप खोया डालकर धीमी आंच पर पकाएं। इसे पकाते समय बीच-बीच में चलाते रहें, ताकि यह बर्तन के तलवे से न लगे।

 

2. खोया पिघलने के बाद इसमें 1/3 कप चॉकलेट चिप्स, 2 टेबलस्पून चीनी और 2 टेबलस्पून कद्दूकस नारियल डालकर मिक्स करें।

 

3. अब इसे पिघलने तक अच्छी तरह पकाएं और फिर इसमें 1/4 टीस्पून इलायची पाउडर डालकर मिक्स करें।

 

4. जब खोया अच्छी तरह पक जाए तो इसे गैस से उतार कर हल्का ठंडा होने दें।

 

5. मोदक स्टैंड पर घी से ग्रीसिंग कर लें अब इसमें मोदक का आकार देते हुए खोया का थोड़ा-सा मिक्चर डालें। इसी तरह सारे मिश्रण के मोदक तैयार कर लें।

 

6. अब इन्हें प्लेट में निकाल लें और 2 टेबलस्पून पिस्ता से गार्निश करें।

 

7. आपके चॉकलेट मोदक तैयार हैं। अब आप गणेश जी को भोग लगाकार मोदक सभी में बांट दें।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static