शर्मनाक : पुलिस ने कारीगर को बेरहमी से पीटा, अस्पताल में भर्ती

9/16/2018 3:39:25 PM

रीवा :अपराधियों के आगे भले ही पुलिस का रौब चलता हो, लेकिन कमजोर और मजदूर वर्ग पर धौंस दिखाने से वे बाज नहीं आते हैं। ऐसा ही एक मामला शहर के समान थाना अंतर्गत चूना भठ्ठा में सामने आया है। पुलिस कर्मी की मारपीट से घायल 50 वर्षीय जमुना साकेत निवासी लोही गड़रिया थाना सिटी कोतवाली को इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती किया गया है। जमुना ने बताया कि वह कारीगर है और घर बनाने का काम करता है। उसी के तहत समान थाने में पदस्थ पुलिस कर्मी अनिल वर्मा ने उससे अपने घर का निर्माण कार्य करवाया था।
PunjabKesariघायल मजदूर ने बताया कि पुलिस कर्मी ने उसे चूना भठ्ठा में यह कहकर बुलाया था कि मजदूरी का पैसा देगा। जैसे ही वह पैसा लेने पहुंचा तो, पुलिस कर्मी उस पर धौंस दिखाते हुए टूट पड़ा और लात, घूसों से मारपीट कर घायल कर दिया। घायल कारीगर का यह भी कहना है कि पुलिस कर्मी ने उसे धौंस दिखाते हुए धमकी दी है कि उसकी सुनवाई कहीं नहीं होगी। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Recommended News

Related News