हत्याकांड के सन्दर्भ में एस.पी. से मिले विहिप पदाधिकारी

punjabkesari.in Friday, Sep 14, 2018 - 11:42 AM (IST)

करनाल(पांडेय): विहिप के पदाधिकारी भाई बहन मंदिर में हुए हत्याकांड के संदर्भ में पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र सिंह भौरिया से मुलाकात कर जल्द से जल्द न्याय दिलवाने की मांग की। मुलाकात के दौरान पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यह केस अब हल हो चुका है। कुछ गिरफ्तारी भी हो चुकी है, बाकी गिरफ्तारी भी जल्द से जल्द हो जाएंगी। पुलिस की इस कार्रवाई पर विहिप के पदाधिकारियों ने संतोष व्यक्त किया।

 इस दौरान विहिप सह-प्रान्त मंत्री ऋ षिपाल शास्त्री, जिला अध्यक्ष सतीश गुप्ता, जिला संयोजक विनोद जिंदल, मठ मंदिर आयाम प्रमुख राजीव भार्गव आदि मौजूद रहे। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepak Paul

Recommended News

Related News

static