मंगलौरा हत्याकांड : पुजारियों पर हमला करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार

punjabkesari.in Wednesday, Sep 12, 2018 - 09:25 AM (IST)

करनाल(काम्बोज): गांव मंगलौरा में स्थित भाई-बहन मंदिर में देर रात अज्ञात व्यक्तियों ने घुसकर मंदिर में सो रहे 5 पुजारियों पर जानलेवा हमला किया था, जिसमें 2 की मौके पर ही मौत हो गई थी और 2 की मौत इलाज के दौरान हो गई थी। यह मामला पुलिस के लिए बड़ी परेशानी बनती जा रहा है जिसको लेकर पुलिस एस.आई.टी. गठित कर आरोपियों की छानबीन कर रही थी। 

डी.एस.पी. विरेन्द्र सिंह सैनी ने जांच करते हुए एंटी स्नेचिंग टीम के इंचार्ज ए.एस.आई. प्रवीन कुमार ने काफी मशक्कत के बाद गुप्त सूचना के आधार पर यू.पी. की सीमा से इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।  पुलिस कप्तान सुरेंद्र सिंह भौरिया ने पत्रकारों को बताया कि यह ब्लाइंड मर्डर का मामला पुलिस के लिए बहुत बड़ी चुनौती था, इस मामले से पर्दा हटाकर पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिन्हें कल अदालत के सामने पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। रिमांड के दौरान आरोपियों से उनके अन्य साथियों के नाम खुलने की संभावना है, जिनके संबंध में उनसे सख्ती से पूछताछ की जाएगी। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Rakhi Yadav

Recommended News

Related News

static