PM के संसदीय क्षेत्र में विपक्ष ने अनोखे तरीके से किया भारत बंद, लोगों ने भी किया समर्थन

punjabkesari.in Monday, Sep 10, 2018 - 12:48 PM (IST)

वाराणसीः चुनावी समर में कांग्रेस ने सोमवार को भारत बंद कराने का आह्वान किया है। बंद का समय सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक का रखा गया है, लेकिन कांग्रेस का दावा था कि सुबह 5 बजे से ही कार्यकर्ता सड़क पर नजर आएंगे और बंद को सफल बनाएंगे। वहीं पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भारत बंद को सफल बनाने के लिए अनोखा तरीका अपनाया है। 

PunjabKesari

यहां कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सुबह दुकानों पर जाकर गांधीवादी तरीके से दुकानदारों को फूल देकर भारत बंद के समर्थन में अपनी-अपनी दुकानें बंद करने का निवेदन किया। कांग्रेसियों के इस निवेदन के बाद दुकानदारों ने भी शांतिपूर्वक दुकानें बंद कर ली। 

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का कहना है कि आज देश में महंगाई के साथ-साथ पेट्रोल डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। ऐसे में कांग्रेसी कार्यकर्ता भारत बंद का समर्थन करते हुए शांतिपूर्वक व गांधीवादी तरीके से वाराणसी के लोगों से समर्थन करने की मांग की है। 

PunjabKesariउधर, सपा के कार्यकर्ताओं ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का समर्थन करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ अनोखे तरीके से प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने आप को जंजीरों में बांधकर भारत बंद का समर्थन किया।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ruby

Recommended News

Related News

static