प्रेमी युगल ने जहर खाकर दी जान, इलाके में तनावपूर्ण माहौल

punjabkesari.in Friday, Sep 07, 2018 - 01:23 PM (IST)

मेरठः उत्तर प्रदेश के मेरठ में उस वक्त हड़कंप मच गया जब दो अलग अलग सम्प्रदाय के प्रेमी युगल ने जहर खा लिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने प्रेमिका को मृत घोषित कर दिया। जबकि प्रेमी की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना के बाद से इलाके में सम्प्रदायिक तनाव का माहौल है।

मामला सरधना तहसील के रार्धना गांव का है। यहां के रहने वाले दो अलग-अलग सम्प्रदाय के लड़की लड़के में प्रेम हो गया। लड़की हिन्दू और लड़का मुस्लिम था इसलिए दोनों के ही घरवालों के ये पसन्द नहीं था। माना जा रहा है कि लड़की के घर लड़का पहुंच गया, दोनों को एक साथ परिजनों ने देख लिया। जिसके चलते प्रेमी युगल ने जहर खा लिया। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया, दोनों को तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां प्रेमिका को मृत घोषित किया गया, जबकि प्रेमी को मेरठ रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान प्रेमी की भी मौत हो गई।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आनन-फानन में शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। वहीं दो सम्प्रदायों से मामला जुड़ा होने के कारण पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने गांव में डेरा डाल लिया है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static