चोरों ने 2 घरों से उड़ाए लाखों के गहने व नकदी, पुलिस छानबीन में जुटी

punjabkesari.in Saturday, Aug 18, 2018 - 03:09 PM (IST)

नयनादेवी (मुकेश): श्रीनयनादेवी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत तरसूह में चोरों ने 2 घरों को अपना निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार चोरों ने सबसे पहले सुरेश कुमार पुत्र जगदीश चंद (51) गांव व डाकखाना तरसूह तहसील श्रीनयना देवी जी के घर को निशाना बनाते हुए 1,000 रुपए नकद, करीब 2 लाख रुपए के सोने के तथा 25,000 रुपए के चांदी के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। सुरेश के घर चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद चोरों ने साथ के लगते घर से भी 1,000 रुपए की नकदी, 1 लाख रुपए के सोने व 25,000 रुपए के चांदी के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। एस.पी. बिलासपुर अशोक कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस घटना की छानबीन में जुटी गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News