वाजपेयी के निधन पर केंद्रीय कैबिनेट ने व्यक्त किया शोक

punjabkesari.in Friday, Aug 17, 2018 - 12:59 AM (IST)

नई दिल्लीः केंद्रीय कैबिनेट ने आज पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर शोक व्यक्त किया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। आज शाम वाजपेयी का निधन हुआ। परंपरा के मुताबिक, कैबिनेट ने एक प्रस्ताव पारित कर पूर्व प्रधानमंत्री एवं भाजपा के दिग्गज नेता के निधन पर शोक व्यक्त किया।

PunjabKesari

जब बड़े नेताओं का निधन होता है तो कैबिनेट की बैठक करके उनके निधन पर शोक व्यक्त किया जाता है और इस बाबत प्रस्ताव पारित किया जाता है। सूत्रों ने बताया कि कैबिनेट की बैठक में कुछ देर के लिए मौन भी धारण किया गया। कल राजकीय सम्मान के साथ वाजपेयी का अंतिम संस्कार किया जाएगा और सभी केंद्रीय कार्यालयों में आधे दिन का अवकाश होगा।

PunjabKesari

सरकार ने दिवंगत नेता के प्रति सम्मान प्रर्दिशत करते हुए सात दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जारी एक सर्कुलर में कहा गया कि आज से सात दिनों तक पूरे देश में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। इसमें कहा गया है, ‘‘दिवंगत वाजपेयी के सम्मान में यह निर्णय लिया गया है कि पूरे भारत में 16 अगस्त से 22 अगस्त तक सात दिनों का राष्ट्रीय शोक रहेगा।’’

PunjabKesari

गृह मंत्रालय ने कहा,‘‘ इस अवधि के दौरान राष्ट्रीय ध्वज पूरे भारत में आधा झुका रहेगा। राष्ट्रीय शोक की अवधि के दौरान कोई आधिकारिक समारोह भी आयोजित नहीं होगा।’’ विदेशों में सभी भारतीय मिशनों में भी अंतिम संस्कार के दिन राष्ट्र ध्वज आधा झुका रहेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News