रोजाना करेंगे ये काम तो कभी नहीं होंगे Dark Circle

punjabkesari.in Thursday, Aug 16, 2018 - 10:57 AM (IST)

आंखों के काले घेरे का इलाज : आंखों के नीचे काले घेरे आमतौर पर कम सोने, कंप्यूटर पर देर रात तक काम करते रहने, शारीरिक कमजोरी, अधिक थकावट होने या किसी बीमारी की वजह से होते हैं। इससे चेहरे का अट्रैक्शन खत्म हो जाता है। यही कारण है कि आंखों के नीचे के काले घेरों से अधिकांश लड़कियां परेशान रहती हैं। यूं भी आंखों के ऊपर और नीचे की त्वचा चेहरे के अन्य हिस्सों के मुकाबले नाजुक और पतली होती है। इसके अलावा आंखों के नीचे मॉइच्राइजर ग्रंथियां भी नहीं होती। वैसे भी त्वचा के इस हिस्से पर उम्र, तनाव और लापरवाही का प्रभाव जल्दी पड़ता है। 

 

एेसे करें बचाव


1. आंखों की सुंदरता के लिए कम से कम आठ घंटे जरूर सोए। मगर इस बात का भी ध्यान रखें की जरूरत से ज्यादा सोने पर भी आंखों के नीचे काले घेरे पड़ जाते हैं। 

 

2. आंखों की त्वचा बहुत नाजुक होती है इसलिए उसकी केयर करना भी उतना ही जरूरी होता है। आंखों की सुंदरता को बनाएं रखने और डार्क सर्कल की समस्या से बचने के लिए आंखों के नीचे हल्के-हल्के हाथों  से मसाज करें। 

 

3. अधिक तेज या कम रोशनी में पढ़ाई-लिखाई या अन्य काम ना करें। इसके साथ ही लगातार कंप्यूटर पर काम करने से बचें। 

 

4. अधिक तली और मसालेदार चीजों का सेवन ना करें और दिन में लगभग 8 से 10 गिलास पानी अवश्य पीएं। 

 

5. आंखों के आस-पास गहरा मेकअप ना करें। यह आंखों को काफी हद तक नुकसान पहुंचता है। सोने से पहले मेकअप जरूर उतार लें। 

 

6. आंखों के आस-पास ब्लीच ना करें। इससे आंखों को कोमल त्वचा लटक जाती है। 

 

एेसे दूर करें आंखों के काले घेरे 

 

1. कच्ची हल्दी को दूध में घिस पर उसमें थोड़ा-सा शहद मिलाकर पेस्ट बना लें। रात को सोने से पहले इसे आंशों के नीचे काले घेरो पर लगाकर सो जाएं। सुबह चेहरा धो लें। कुछ ही दिन में यह समस्या दूर हो जाएगी। 

 

2. आलू को पीसकर इसे आंखों के नीचे हल्के हाथों से मलें। एेसा नियमित रूप से करने पर काले घेरे दूर हो जाते हैं। 

 

3. आधा चम्मच खीरे का रस, दो बूंद शहद, दो बूंद आलू का रस एवं दो बूंद बादाम का तेल अच्छी तरह मिला लें। इसे रूई से आंखों के नीचे लगाने से यह समस्या दूर होती है। 

 

4. एक बादाम को रातभर दूध में भिगोएं। सुबह बादाम को घिसें तथा इसे काले घेरों लगाकर सूखने दें। 

 

5. एक चम्मच गुलाब जल और एक चम्मच खीरे का रस अच्छी तरह से मिला लें। कॉटन से आंखों के नीचे नियमित लगाने से यह समस्या दूर होती है। 

 

6. शहद और बादाम के तेल को समान मात्रा में लेकर अच्छी तरह से मिला लें। इससे भी आंखों के नीचे पड़े डार्क सर्कल से राहत मिलीती है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nisha thakur

Recommended News

Related News

static