आजादी दिवस पर देश को सलाम,ट्राई कलर डिशेज से करें सैलिब्रेशन

punjabkesari.in Thursday, Aug 16, 2018 - 10:21 AM (IST)

भारत को आजाद हुए 71 वर्ष बीत गए। आज हम 72वां स्वतंत्र दिवस मना रहे हैं। इस दिन को सभी देशवासी बड़े उत्साह से मनाते हैं। इसी मौके हम सभी के लिए लाएं हैं ट्राई कलर डिशेज। इन ट्राई कलर डिशेज को घर पर बना कर सैलिब्रेट करें आजादी दिवस । जानिए इन डिशेज को बनाने की विधि।

सामग्री
तेल - 100 मिलीलीटर
दूध - 200 मिलीलीटर
वनिला  एक्सट्रेक्ट - 2 चम्मच
मैदा - 300 ग्राम
बेकिंग सोडा - 1/2 चम्मच
बेकिंग पाऊडर - 1 चम्मच
नमक - 1/4 चम्मच
चीनी - 125 ग्राम
सिरका - 1 चम्मच
आर्गेनिक  फ़ूड  कलर    (ऑरेंज, हरा)

तैयारी
1. एक कटोरे में तेल तथा दूध मिलाएं।
2. इसके बाद  वनिला  एक्सट्रेक्ट,मैदा, बेकिंग सोडा, बेकिंग पाऊडर, नमक, चीनी तथा सिरका मिलाएं।
3. इसे 2 कटोरे में स्थानांतरित करें। आर्गेनिक  फ़ूड  कलर मिलाएं।
4.  एक मफिन कप में तेल लगाएं।
5. मिश्रण को मफिन पैन में समान रूप से डालें।
6. ओवन को 350 डिग्री फेरनहाइट / 180 डिग्री सेल्सियस तक गर्म करें। 13 से 15 मिनट के लिए सेक लें।
7. सर्व करें।
8. जय हिंद 
----------------------------
 कुकीज़

सामग्री
मक्खन - 250 ग्राम
चीनी - 200 ग्राम
नमक - 1/2 चम्मच
वनिला  एक्सट्रेक्ट - 2 चम्मच
अंडे - 4
मैदा- 400 ग्राम
आर्गेनिक  फ़ूड  कलर (नारंगी, हरा)
अंडे सा सफेद हिस्सा
सफेद चॉकलेट - 50 ग्राम
ब्लयू कैंडी कलर

तैयारी
1. एक कटोरे में मक्खन, चीनी, नमक,वनिला  एक्सट्रेक्ट, 4 अंडे तथा मैदा डालकर मुलायम आटा गूंथ लें और 1 घंटे के लिए फ्रीज करें।
2. आटे को तीन बराबर भागों में विभाजित करें। एक हिस्सा सफेद छोड़ दें। दूसरे हिस्से में कुछ नारंगी कलर और तीसरे हिस्से में हरा कलर मिलाएं।
3. अब प्रत्येक भाग को रोल करें और 30 मिनट के लिए फ्रीज करें।
4. इसे एक चौकोर आकार में काटें।
5. ट्रे को बेक करने के लिए इसे स्थानांतरित करें और ओवन को 350 डिग्री फ़ारेनहाइट / 180 डिग्री सेल्सियस तक गर्म करें। 13 से 15 मिनट के लिए सेक लें।
6. एक मिश्रण कटोरा लें और उसमें 50 ग्राम सफेद चॉकलेट तथा ब्लयू कैंडी कलर  मिलाएं।
7.  जब मिश्रण ठंडा हो जाए तो नीले रंग का चक्कर बनाएं। जैसे अशोक चक्कर तिरंगे में प्रदर्शित होता है।
8. परोसें।
9. जय हिंद  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sonia Goswami

Recommended News