Kundli Tv- नाग पंचमी पर राशिनुसार करें ये काम

punjabkesari.in Wednesday, Aug 15, 2018 - 08:20 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)
मेष राशि वालों आज का समय स्टूडेंट्स के लिए बहुत अच्छा है। आज आपकी जुबान पर सरस्वती माता का वास होगा। आज आप जो भी बोलेंगे वो सच साबित होगा। आज आप अपने साथी के रोमांटिक पल बिताएंगे। आज बच्चों से कोई गुड न्यूज़ मिल सकती है।
शुभ रंग- नारंगी  शुभ नंबर- 8

वृष राशि वालों आज ख़ुद पर चिढ़चिढ़ेपन को हावी न होने दें। फैमली की तरफ से ख़ुशी मिलेगी, मन शांत रहेगा। बिज़नेस से रिलेटेड कुछ नए आइडिया दिमाग में आएंगे, जिन्हें आप प्लान के साथ करना चाहेंगे। प्यार का इजहार करने के लिए समय अच्छा है। अपने पाट्नर के साथ पर्याप्त समय बिताएंगे। अर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। ऑफिस में बॉस आपसे खुश रहेंगे लेकिन भाग्य आपका साथ जरुर देगा।
शुभ रंग- हरा  शुभ नंबर- 2

मिथुन राशि वालों आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपको कोई शुभ समाचार मिलेगा। आज आप खेल के क्षेत्र में नए दोस्त बनाएंगे और दिनभर मौज मस्ती में बीतेगा। कोई बिज़नेस शुरु करना चाहते हैं तो आज का दिन श्रेष्ठ है। आज शुरु किए काम से आप दिन-दुनी रात-चौगुनी तरक्की करेंगे।
शुभ रंग- हरा  शुभ नंबर- 8

कर्क राशि वालों आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आज आपकी वाणी आपका काम बिगाड़ सकती है। इसलिए वाणी पर थोड़ा संयम रखें। बिज़नेस से जुड़ा निवेश फ़ायदेमंद रहेगा। आज पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी। किसी बच्चे या बूढ़े की मदद करके अपने आप पर प्राउड फील करेंगे। आज बिज़नेस के सिलसिले में थोड़ी टेंशन बनी रह सकती है।
शुभ रंग- पिंक  शुभ नंबर- 5

सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए बहुत शुभ होगा। आज आपको सारे तनावों से मुक्ति मिल जाएगी। गाड़ी खरीदने का सोच रहे हैं तो बढ़िया दिन है। आपकी पत्नी से आपको सहयोग मिलेगा। आज घर पर रहकर ही हनुमान चालीसा का पाठ करें नेगेटिविटी खत्म होगी। 
शुभ रंग- पिंक  शुभ नंबर- 2

कन्या राशि अपनी वाणी की मिठास से आप लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे। अपनी बातों से किसी का दिल जीत लेंगे। अपनी चीज़ों को थोड़ा संभाल कर रखें। जीवनसाथी के साथ पल बिताएं, उनसे अपनी बातें शेयर करेंगे तो आपके मन को शांति मिलेगी। स्वास्थ्य को नज़रअंदाज़ करने से तनाव बढ़ना संभव है। बड़े-बुजुर्गों की सलाह के बिना कोई काम न करें।
शुभ रंग- पीच  शुभ नंबर- 9

तुला राशि वालों आज बेरोजगारों के लिए दिन अच्छा है। आज आपको एक-साथ जॉब के कई ऑफर मिल सकते हैं। पेरेंट्स अपने बच्चों से किए वादे को आज जरूर पूरा करेंगे। लाइफ पार्टनर आज लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं। आज भाई-बहनों के बिगड़े सम्बन्धों में सुधार आएंगे और रिश्ते पहले से भी ज्यादा मज़बूत होंगे। गाय को अपने हाथ से रोटी खिलाने से फायदा होगा।
शुभ रंग- पीला  शुभ नंबर- 4

वृश्चिक राशि वालों आज अचानक कही से पैसा मिलेगा। ज़मीन से जुड़ा विवाद लड़ाई में बदल सकता है। मामले को सुलझाने के लिए माता-पिता का आशीर्वाद लें, उनकी सलाह से काम करने पर आप निश्चित तौर पर मुश्किलों का हल ढूंढने लेंगे। आपके जीवन में प्रेम की बहार आ सकती है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। संयम और साहस को बनाए रखें। ख़ासतौर पर तब जब दूसरे लोग आपका विरोध करें।
शुभ रंग- क्रीम  शुभ नंबर- 9

धनु राशि वालों आज आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा, समाज में मान-सम्मान के हकदार बनेंगे। जबरदस्त धन लाभ का योग बन रहा है। आज आप पूरा दिन बिजी रहने वाले हैं। विद्यार्थियों के लिए यह समय अपनी स्टडीज पर ध्यान देने का है। सरस्वती मां का ध्यान करें, सब अच्छा होगा।
शुभ रंग- बैंगनी  शुभ नंबर- 4

मकर राशि वालों आज मानसिक तनाव कम होगा। एक्स्ट्रा सोर्स ऑफ इनकम के लिए अपने मन में पॉजिटिव व्यवहार रखें। बेरोजगारों को नौकरी मिल सकती है। मनमुताबिक परिणाम पाने के लिए थोड़ी और अधिक मेहनत करें। अपनी नई योजनाएं बनाएं जिससे काम में बढ़ोतरी होगी। परिवार और बच्चों से शुभ समाचार मिलेंगे, जिससे आपका मन भी खुश रहेगा। सेहत पर थोड़ा ध्यान दें।
शुभ रंग- मेरुन  शुभ नंबर- 8

कुम्भ राशि वालों वर्कप्लेस पर आपका दिन सामान्य रहेगा, पहले के बचे कामों को निपटा सकते हैं। आज आप अपना काम पूरे जोश और लग्न के साथ करेंगे। दोपहर के बाद आपका मूड थोड़ा बदल सकता है। ऑफिस में ही किसी सज्जन से मिलने का मौका मिल सकता है जो आपको कोई अच्छी सीख दे सकता है। सुबह घर से निकलते वक्त मंदिर से रोली का टीका लगाकर निकलें।
शुभ रंग- सफ़ेद  शुभ नंबर- 3

मीन राशि वालों आज शाम को जीवनसाथी के साथ फिल्म देखने जा सकते हैं। आपको लाइफ पार्टनर से कोई गिफ्ट भी मिल सकता है। आज आप काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। करियर के मामले में दिन अच्छा रहने वाला है। आज यात्रा करना फ़ायदेमंद रहेगा। राजनीतिक मामलों में दोस्तों और रिश्तेदारों से सहयोग मिलेगा। आज लोग आपकी प्रशंसा करेंगे।
शुभ रंग- गोल्डन  शुभ नंबर- 6
शिव मंदिर से उठा लाएं ये एक चीज़, आपकी सभी wishes होंगी पूरी (देखें VIDEO)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Lata

Recommended News

Related News