एकता व संस्कृति की डोर को समृद्ध कर रही हिमासु : अभिषेक राणा

punjabkesari.in Tuesday, Aug 14, 2018 - 10:33 PM (IST)

सुजानपुर: पंजाब विश्वविद्यालय के छात्र संघ के होने वाले चुनावों के लिए हिमाचल स्टूडैंट यूनियन (हिमासु) ने मंगलवार को अपना पैनल घोषित कर दिया। हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के सचिव एवं प्रवक्ता अभिषेक राणा इस अवसर पर खास तौर पर मौजूद रहे। अभिषेक राणा ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि छात्रसंघ के चुनावों में हिमासु के पैनल को विजय दिलाएं। उन्होंने कहा कि पंजाब विश्वविद्यालय में हिमाचल प्रदेश के सैंकड़ों विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं और हिमाचली भाईचारे एकता व संस्कृति को समृद्ध करने में हिमाचल स्टूडैंट यूनियन महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

शुरू से ही विद्यार्थियों के हितों की लड़ाई लड़ती आई है यूनियन
उन्होंने कहा कि हिमाचल स्टूडैंट यूनियन शुरू से ही विद्यार्थियों के हितों की लड़ाई लड़ती आई है। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश की गौरवपूर्ण संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में भी हिमाचल स्टूडैंट यूनियन का योगदान किसी से छुपा हुआ नहीं। उन्होंने कहा हिमाचल स्टूडैंट यूनियन विद्यार्थियों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहती है। उन्होंने कहा कि पंजाब विश्वविद्यालय के विद्यार्थी हिमाचल स्टूडैंट यूनियन के साथ जुडऩे में गर्व महसूस करते हैं। अभिषेक राणा ने कहा कि हिमाचल स्टूडैंट यूनियन हिमासु के हाथों में ही विद्यार्थियों के हित व भविष्य सुरक्षित हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News