स्वास्थ्य मंत्री बोले-सिविल अस्पताल फतेहपुर को जल्द मिलेगा डाक्टर

punjabkesari.in Tuesday, Aug 14, 2018 - 08:14 PM (IST)

फतेहपुर: डाक्टरों की कमी वाले सिविल अस्पताल फतेहपुर को जल्द डाक्टर मुहैया करवाए जाएंगे। यह बात स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने फतेहपुर में कही। उन्होंने बताया कि जयराम सरकार ने अब तक 300 पद डाक्टरों के वॉक इन इंटरव्यू के तहत भर लिए हैं और जल्द ही 200 पद हिमाचल प्रदेश सॢवस कमीशन द्वारा भरे जाएंगे। रैहन अस्पताल बारे पूछे गए प्रश्न में उन्होंने कहा कि अस्पताल 24 घंटे सेवाएं देने के लिए अधिकृत नहीं है। उन्होंने कहा कि सी.एच.सी. में 24 घंटे सेवाएं नहीं दी जाती हैं।

निजी अस्पतालों की लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई
वहीं जब गत दिन पहले राजा का तालाब के एक निजी अस्पताल के केस बारे में उनसे पूछा तो उन्होंने कहा कि निजी अस्पतालों की लापरवाही जो सामने आ रही है, उस पर जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री भाजपा कृपाल परमार, संगठनात्मक जिला नूरपुर उपाध्यक्ष भाजपा डा. सतीश शर्मा, कार्रवाई मंडलाध्यक्ष करतार पठानिया, प्रवीण राणा, अजय पठानिया, मदन राणा, बलकार जरियाल, बी.डी.सी. संजय राणा व अन्य लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News