रंजीता मेहता पंजाबी राष्ट्रीय महासभा की महिला प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

punjabkesari.in Tuesday, Aug 14, 2018 - 12:06 PM (IST)

पंचकूला(मुकेश): राष्ट्रीय पंजाबी महासभा ने हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपप्रधान रंजीता मेहता को महासभा का महिला विंग की प्रदेश अध्यक्षा नियुक्त किया है। सोमवार को सैक्टर-8 में हुए कार्यक्रम में महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक मेहता व पूर्व मंत्री एवं उपप्रधान अनिल ठक्कर ने रंजीता मेहता को हरियाणा का अध्यक्ष बनाने की घोषणा की। 

अशोक मेहता ने कहा कि पंजाबी समाज काफी समय से अपेक्षित रहा है और उसकी मांग है कि पंजाबी समाज के 30 लोगों को विधानसभा की टिकट दी जाए और 2 लोकसभा के लिए टिकट दी जाए। अशोक मेहता ने बताया कि 19 अगस्त को हरिद्वार में पंजाबी महासभा की राष्ट्रीय स्तर पर बैठक होगी जिसमें उन शहीदों के लिए बड़ा स्मारक बनाने का फैसला लिया जाएगा, जिन्होंने धर्म और देश की खातिर कुर्बानी दी थी। अशोक मेहता ने बताया कि राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के पैटर्न पद्मश्री विजय चोपड़ा हैं। 

रंजीता मेहता ने कहा कि पंजाबियों ने देश के लिए बड़ी कुर्बानियां दी हैं लेकिन आज भी पंजाबियों को अहमियत नहीं मिल पाई है। रंजीता मेहता ने महासभा के पदाधिकारियों का आभार जताते  हुए कहा कि हरियाणा में पंजाबी समुदाय को उसका हक दिलवाने के लिए हर मोर्चे पर लड़ाई लड़ी जाएगी। जल्द 22 जिलों की कार्यकारिणी घोषित कर दी जाएगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Rakhi Yadav

Recommended News

Related News

static