मनरेगा वर्करों ने बी.डी.पी.ओ. दफ्तर के समक्ष दिया धरना

punjabkesari.in Tuesday, Aug 14, 2018 - 11:16 AM (IST)

जैतो (जिन्दल): पंजाब खेत मजदूर यूनियन ब्लाक जैतो के गांव मढ़ाक, सूरघुरी, दबढ़ीखाना, रोमाना, झक्खड़वाला, अजीत सिंह, वाड़ा भाईका, रण सिंह वाला, दल सिंह वाला, सेवेवाला गांवों के मनरेगा अधीन आते खेत मजदूरों को काम न मिलने कारण बी.डी.पी.ओ. दफ्तर जैतो में धरना दिया गया और सड़क पर जाम लगाया गया। इस मौके पंचायत अफसर ब्लाक जैतो गुरमेल सिंह को मांग पत्र भी दिया गया।

मनरेगा वर्करों का कहना है कि मनरेगा अधीन पहले काम किए गए तो अभी तक भुगतान नहीं किया गया। मजदूरों के अभी तक जॉब कार्ड भी नहीं बनाए गए। इसका नेतृत्व जगतार सिंह, सुखदेव सिंह, कौर सिंह, सुखमन्दर सिंह और प्रकाश सिंह नेता कर रहे थे। पंचायत अफसर और बी.डी.पी.ओ. ने मनरेगा मजदूरों को विश्वास दिलाया कि जल्द ही उनकी मांगें पूरी कर दी जाएंगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

bharti

Recommended News