सांसद राजकुमार सैनी ने इनेलो पर साधा जमकर निशाना

punjabkesari.in Tuesday, Aug 14, 2018 - 08:55 AM (IST)

कुरूक्षेत्र(रणदीप रोड):  लोकसभा सांसद राजकुमार सैनी ने इनेलो पर खूब निशाना साधा। इस दौरान एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि किसी के जेल जाने या बाहर आने से इस देश को कोई ज्यादा फर्क नहीं पड़ता। कही ऐसा ना हो कि उसके बाहर आने से पहले ही बाकी का आधा परिवार जेल में पहुचे जांए। क्योंकि आय से अधिक संपत्ति का केस लगा है।

सैनी देर शाम शाहबाद रेस्ट हाउस कार्यकर्ताओं को संबोधित करने पहुंचे थे। तभी उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि उनकी पार्टी विधानसभा और लोकसभा के दोनों चुनाव लड़ेंगी। सैनी ने फिर आपबीती सुनाई और बोले कि एक बार एसोसिएशन का प्रोग्राम था। मै वहां नही जाऊं इसलिए बार एसोसिएशन का ताला लगा दिया गया। आये दिन दादागिरी सिर चढ़कर बोलती जा रही है। 
PunjabKesari
18 तारीख के इनेलो के आव्हान पर हरियाणा बंद पर बोलते हुए सैनी ने कहा कि उन्होंने हरियाणा खुलने ही कब दिया था वह तो हमेशा बंद रखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि हम एक परिवार एक रोजगार, हम दो हमारे दो, सौ प्रतिशत आरक्षण की कवायद लेकर हम जनता के बीच जा रहे है।

क्या राजनीतिक पार्टी की घोषणा के साथ ही वह इस्तीफा देगे इस पर सांसद बोले कि मुझे पार्टी ने टिकट दिया था। सांसद तो जनता ने बनाया है, मै जनते के लिए काम करता रहूंगा पार्टी चाहे तो कल निकाल दे।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Rakhi Yadav

Recommended News

Related News

static