पी.एच.सी. वरियाम खेड़ा में असामाजिक तत्वों ने की तोड़-फोड़

punjabkesari.in Monday, Aug 13, 2018 - 09:03 PM (IST)

अबोहर(भारद्वाज): उपमंडल की उप-तहसील सीतो गुन्नो के अंतर्गत आते मिनी पी.एच.सी. वरियाम खेड़ा में बीती रात असामाजिक तत्वों ने पथराव करते हुए जमकर तोड़-फोड़ की। मामले की सूचना खुइयां सरवर पुलिस को दे दी गई है।

पी.एच.सी. प्रभारी डा. मदन लाल ने बताया कि आज सुबह करीब 8 बजे ड्यूटी पर पहुंचे तो देखा कि सैंटर में अनेक स्थानों पर बरसाए गए ईंट-पत्थर पड़े थे, जबकि क्वार्टरों की खिड़कियों के शीशे व ट्यूबलाइट्स आदि टूटी पड़ी थीं। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना सीतो गुन्नो के एस.एम.ओ. व थाना खुइयां सरवर पुलिस को दी। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Des raj

Recommended News

Related News