विदेश भेजने का झांसा देकर लाखों रूपयों की मारी ठगी, महिला सहित 3 पर केस दर्ज

punjabkesari.in Monday, Aug 13, 2018 - 07:43 PM (IST)

बरनाला(सिंधवानी, गोयल): विदेश भेजने का झांसा देकर लाखों रूपयों की ठगी मारने पर एक महिला सहित तीन व्यक्तियों विरूद्ध थाना सिटी-2 बरनाला में केस दर्ज किया गया है। 

जानकारी देते हुए थनेदार मलकीत सिंह ने बताया कि मुदई परमजीत सिंह वासी बरनाला ने एक दर्खास्त पुलिस को दी कि आरोपियान प्रवीन कुमार वासी बरनाला, परमिंदर कौर और अमित भाटिया ने मुदई को विदेश भेजने का झांसा देकर 10 लाख 62 हजार रूपए की ठगी मारी है। मुदई ने बताया कि उक्तान आरोपी मानव स्मगलिंग का कार्य करते हैं। पुलिस ने मुदई की दर्खास्त की जांच करने उपरांत उक्तान आरोपियों विरूद्ध पंजाब प्रीवैंशन आफ हयूमन स्मगलिंग एक्ट 2012 व अन्य कई धाराओं अधीन केस दर्ज कर अगली कानूनी कारवाई शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News