हनुमान वाटिका में मनाई गई हरियाली तीज, कप्तान सोलंकी भी रहे मौजूद

punjabkesari.in Monday, Aug 13, 2018 - 04:10 PM (IST)

कैथल(जोगिंद्र कुंडू):  कैथल की हनुमान वाटिका में हरियाणा बाल कल्याण विकास परिषद् की ओर से राज्य स्तरीय हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें हरियाणा के महामहिम राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी पहुंचे। कार्यक्रम में हरियाणवी संस्कृति से जुडी चीजों की प्रदर्शनी लगाई गई थी। जिसके माध्यम से आज के आधुनिक युग के लोगों को अपनी संस्कृति से अवगत कराना था।आज के कार्यक्रम में सबसे पहले महामहिम राज्यपाल ने प्रदर्शनी के माध्यम से दिखाई गई। हरियाणवी संस्कृतिक धरोहर को देखा और वहां पर मिठाई के रूप में गुड़ का स्वाद चखा। उसके बाद महामहिम ने झूला झूलकर कार्यक्रम की शोभा बढाई। स्टेज कार्यक्रम में कलाकारों व स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समा बांधा।
PunjabKesari
सम्बोधन में महामहिम राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी ने सबसे पहले देश व प्रदेश वासियों को तीज की बढ़ाओ दी और कहा कि आज का आयोजन बहुत ही अद्वितीय है। क्योकि उनके चार साल के कार्यकाल में इस तरह का आयोजन कभी नहीं देखा। राजभवन में तीज के बहुत कार्यक्रम हुए लेकिन आज के कार्यक्रम बहुत ही लाजवाब है और मेरे लिए ये पहला कार्यक्रम है। प्रदर्शनी के माध्यम से बच्चों ने जो हरियाणवी संस्कृति की झलक दिखाई है वो बहुत सराहनीय है।
PunjabKesari
इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम में पहुंचे लोगों से भी प्रदर्शनी देखने का आग्रह किया। उन्होंने कथा के माध्यम से बताया कि तीज का महोत्सव देवी पार्वती के नाम से भी जाना जाता है। ऐसा कहा जाता है की सावन के महिने में हरियाली तीज के दिन पार्वती जी ने व्रत रखा और सौ वर्ष तक तपस्या की। अंत में उनकी तपस्या सफल हुई और शिव उनको प्राप्त हुए। उन्होंने ये भी कहा कि जिस समाज की महिलायें व बच्चे खुश हैं तो समझो समाज विकास की तरफ बढ़ रहा है। कार्यक्रम में पहुंचे बच्चों व अध्यापकों ने भी धरोहर के माध्यम से हरियाणवी संस्कृति के महत्व को लोगों तक पहुंचाया और आज व पहले की सामाजिक संस्कृति के विषय में बताया। 
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Rakhi Yadav

Recommended News

Related News

static