घर पर बनाएं डोनट नगेट्स

punjabkesari.in Monday, Aug 13, 2018 - 12:38 PM (IST)

चिकन खाने वालों को तो बस हर रोज उसे किसी भी डिश के तौर पर खाने का बहाना चाहिए। आज हम चिकन के शौकिनों के लिए लाए हैं डोनट नगेट्स की रेसिपी। 
 

सामग्री
बोनलेस चिकन - 700 ग्राम
उबले वाईट चने - 75 ग्राम
अदरक-लहसुन पेस्ट - 1/2 चम्मच
ब्रैड स्लाइस - 2
काली मिर्च पाऊडर - 1 चम्मच
नमक - 1 चम्मच
लाल मिर्च - 1 चम्मच
पेपरिका - 1 चम्मच
सोया सॉस - 1 चम्मच
तेल - ग्रीसिंग के लिए
मोज़ेरेला पनीर - जरुरत अनुसार
कोटिंग के लिए बीट अंडा
ब्रैड क्रम - कोटिंग के लिए
तलने के लिए तेल

(पनीर सॉस के लिए)
मक्खन - 2 चम्मच
मैदा - 2 चम्मच
दूध - 220 मिलीलीटर
चेडर चीज़ - 2 चम्मच
नमक - 1/4 चम्मच
चिल्ली फ्लेक्स

तैयारी
1. ब्लेंडर में बेनालेस चिकन,चने, अदर- लहसुन पेस्ट, ब्रेड स्लाइस, काली मिर्च पाऊडर, नमक,  लाल मिर्च,  पेपरिका तथा सोया सॉस डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
2. मिश्रण को एक कटोरे में स्थानांतरित करें।
3. तेल  हाथों पर लगाएं।
4. कुछ मिश्रण अपने हाथ में लें और गोले बनाएं।
5. इसे एक बोर्ड पर रखें और अपनी उंगलियों की मदद से फ़्लैट कर सैंटर से होल बनाएं।
6. अब उस पर कुछ मोज़ेरेला पनीर रखें।
7. इसे  डोनट की तरह बनाएं 
8. अब इसे बीट अंडे में डुबोएं और ब्रैड क्रम से कोटिंग करें।
9.  कड़ाही में तेल गर्म करें और सुनहरा भूरा और कुरकुरा होने तक डीप फ्राई करें।
10. इसे गर्मी से हटा दें और इसे टिशू पेपर पर निकालें। 
------------------
(चीज़ सॉस के लिए)
1. एक पैन में 2 चम्मच मक्खन गर्म करें और उसमें मैदा डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
2. अब दूध डालें और उबाल लें।
3. फिर चेडर चीज़ तथा नमक डालकर मिलाएं।
4. पकने के बाद गैस से हटा दें।  एक पाइपिंग बैग में भरें।
5. तैयार डोनट को चीज़ सॉस और चिल्ली फ्लैक्स के साथ गार्निश करें।
6. गर्मा-गर्म परोसें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sonia Goswami

Recommended News