भारतीय कोच होने से एशियाई गेम्स में होगा फायदा : सरदार सिंह

punjabkesari.in Sunday, Aug 12, 2018 - 06:58 PM (IST)

जालन्धर : लंबे समय बाद भारतीय हॉकी टीम को घरेलू कोच हरेंद्र सिंह अपनी सेवाएं दे रहे हैं। हरेंद्र वही कोच है जिन्होंने भारत की महिला हॉकी टीम को टॉप -10 में लाने में बेहतरीन भूमिका निभाई थी। हरेंद्र की नियुक्ति पर भारत के सीनियर खिलाड़ी सरदार सिंह और मनप्रीत सिंह दोनों खुश है। उनका कहना है कि मुख्य कोच भारतीय होने से अब बातचीत को लेकर कोई दिक्कत नहीं होती है। वैसे भी रणनीतिक तौर पर हरेंद्र सिंह किसी भी विदेशी कोच से कम नहीं हैं। इसका सीधा फायदा टीम को आगामी एशियाई गेम्स में होगा। हरेंद्र को मई में हॉकी टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया था। उनके रहते हुए भारतीय टीम पिछले महीने चैंपियन्स ट्रॉफी में लगातार दूसरे साल उप-विजेता रही थी।

PunjabKesari

सरदार ने कहा, हम लंबे समय से एक दूसरे को जानते हैं। जब वो 2009 में जोस ब्रासा के साथ सहायक कोच थे तब भी मैं खेला था। हम उनके साथ कुछ भी चर्चा कर सकते हैं। हमें यकीन है कि वह हमारे खेल को पूरी तरह से बढिय़ा कर सकते हैं। उधर, मनप्रीत सिंह ने भी कहा कि हमारी ताकत आक्रमण और जवाबी हमला करना है। कोच हरेंद्र जानते हैं कि किस तरह भारत की मुख्य पावर का इस्तेमाल किया जा सकता है। वह पॉजीटिव सोच के मालिक हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jasmeet

Recommended News

Related News