चंडीगढ़-मनाली NH पर लैंडस्लाइड, चालक की सूझबूझ से बची कई जानें (PICS)

punjabkesari.in Sunday, Aug 12, 2018 - 01:12 PM (IST)

बिलासपुर (मुकेश): विश्व विख्यात शक्तिपीठ नैना देवी में भी सड़कों पर भूस्खलन हो रहा है। रविवार सुबह करीब 7 बजे चंडीगढ़-मनाली एनएच-205 पर छड़ोल के पास पहाड़ी से पत्थर गिर जाने से मार्ग बाधित हो गया। भूस्खलन की चपेट में आए एक ट्रक के ऊपर पहाड़ी का मलबा गिर गया। गनीमत रही कि ट्रक का ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। 
PunjabKesari

इस दौरान सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतार लग गई, जिसके कारण बाहरी राज्य से आए हुए सैलानियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। बताया जाता है कि इस भूस्खलन में एक जीप (Hp24d 1878) बाल-बाल बच गई। जैसे ही जीप चालक ने रास्ता पार करना चाहा ऊपर से मलबा आ गया। चालक ने सूझबूझ से गाड़ी को बैक किया और कई जानें बच गई, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। 
PunjabKesari

लोक निर्माण विभाग की टीम ने पूरी तरह से सतर्क रहने की चेतावनी जारी की है। साथ ही सड़क खोल कर ट्रैफिक बहाल किया। जानकारी के मुताबिक वहां पर कुछ गाड़ियों को नुकसान भी पहुंचा है लेकिन जान-माल को किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है। भारी बारिश और लैंडस्लाइड के कारण सभी बस रूट एक घंटा लेट हो गए, यहां से यातायात को नियमित रुप से बहाल करने में 3 घंटे लग गए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ekta

Recommended News

Related News