महिलाओं के काम को आसान बना देंगे ये 6 स्मार्ट किचन मिनी टूल्स

punjabkesari.in Monday, May 11, 2020 - 10:55 AM (IST)

गृहणियां खाना बनाने से लेकर किचन के हर काम में माहिर होती है। इसके बावजूद भी कई बार उन्हें नई डिश या मेहमानों के आने पर काम करने में परेशानी होती है, जिसके कारण खाना देरी से बनता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे स्मार्ट मिनी टूल्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे किचन का हर काम आसान हो जाएगा। इन मिनी टूल्स की मदद से आप किचन के छोटे-छोटे काम को आसानी से पूरा कर लेंगी और आपको किसी परेशानी का सामना भी नहीं करना पड़ेगा। तो चलिए इन स्मार्ट टूल्स के बारे में, जिससे आप स्मार्ट गृहिणी बन सकती हैं।
 

1. कप-केक मेकर
ज्यादातर लोग भोजन के बाद डैजर्ट खाना पसंद करते हैं। ऐसे में आप कप-केक मेकर की मदद से टेस्टी मफिन्स या केक बना सकती हैं। इतना ही नहीं, यह अंदर से नॉनस्टिक कोटेड होते हैं, जिसके कारण इनकी सफाई भी आसानी से हो जाती है।

PunjabKesari

2. पिज्जा-पैन मेकर
घर पर पिज्जा बनाने के लिए आप पिज्जा-पैन मेकर खरीद सकती हैं। इसमें न सिर्फ पिज्जा आसानी से बनेगा बल्कि आपको घर के पिज्जा में रेस्टोरेंट जैसा स्वाद भी आएगा। इसे साफ करना भी बेहद आसान होता है।

 

3. नूडल्स और पास्ता मेकर
फास्ट फूड लवर्स के लिए नूडल्स और पास्ता मेकर बिल्कुल परफेक्ट आइडिया है। इससे आप कम समय में ही टेस्टी नूडल्स या पास्ता बनाकर सबको खिला सकती हैं। इस मेकर में आपको ऑटोमेटिक मिक्सिंग और निडिंग जैसे खास फीचर्स भी दिए जाते हैं। इतना ही नहीं, इन मिनी टूल्स की क्लीनिंग करना भी बेहद आसान होता है।

PunjabKesari

4. मल्टी-फंक्शनल राइस कुकर
मल्टी-फंक्शनल राइस कुकर में चावल, सूप और अन्य कई चीजें बनाने के बेहतरीन फीचर्स हैं। इस कुकर में नॉनस्टिक कोटेड पॉट, ग्लास और स्टीमर जैसे फीचर्स भी हैं, जिसके कारण भोजन टेस्टी के साथ हैल्दी भी बनता है।

 

5. हैंड-ब्लैंडर
परिवार का कोई भी सदस्य कब कोई फरमाइश कर दे इसके बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता लेकिन इसकी मदद से आप उनकी डिमांड को आसानी से पूरा कर सकती हैं। हैंड ब्लैंडर की मदद से आप उन्हें रोज शेक्स, जूस बनाकर दे सकती हैं। इसकी सफाई भी असानी से की जा सकती है।

PunjabKesari

6. ब्रैड मेकर
ब्रैड मेकर में आप आटा गूंथने से लेकर रोटी पकाने तक के काम को आसानी से कर सकती हैं। इतना ही नहीं, ब्रैड मेकर की मदद से आप मिनटों में ढ़ेरो पूरिया तैयार कर सकती हैं। इसके अलावा इसकी मदद से आप उन्हें परफेक्ट शेप भी दे सकती हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static