कमबख्त इश्कः पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या

punjabkesari.in Friday, Aug 10, 2018 - 03:17 PM (IST)

नाेएडा(आकाश गर्ग): पति और पत्नी के रिश्ते में जब वो आ जाये तो फिर जन्म लेती है एक साजिश जिसका आगाज तो खूबसूरत हो सकता है लेकिन अंजाम बहुत बुरा होता । एेसा ही एक मामला नाेएडा में सामने आया। जहां पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति काे माैत के घाट उतार दिया। पुलिस ने पत्नी आैर उसके प्रेमी काे गिरफ्तार कर लिया है। 

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि 5 अगस्त को नोएडा के सेक्टर 2 में स्थित एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में उमा अपने पति धर्मपाल के साथ सो रही थी। रात को धर्मपाल की गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। मृतक के भाई द्वारा राजीव यादव और एक अज्ञात के खिलाफ लिखित तहरीर दी थी। 

PunjabKesari

पुलिस ने जब सबूतों के आधार जांच पड़ताल की तो पता चला कि जिस काले व्यक्ति का तहरीर में जिक्र किया गया था उसका नाम उस्मान राणा है जो मुजफ्फरनगर का रहने वाला है। जांच ये भी सामने निकल कर आई कि उस्मान उमा का प्रेमी है। दाेनाें ने मिलकर ही हत्या की वारदात काे अंजाम दिया। पुलिस ने आज दोनों को गिरफ्तार कर लिया है वहीँ उस्मान की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया है।फिलहाल पुलिस  दोनों को जेल भेजने की तैयारी कर रही है।  

एसपी सिटी नोएडा अरुण कुमार सिंह ने बताया कि हत्या में प्रेम संबंध की बात सामने आई है। जिसमें मृतक के पत्नी की संलिप्तता पाई गई है। पत्नी आैर हत्यारे काे गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ इस घटना में शामिल चाकू काे भी पुलिस ने बरामद किया है। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static