हील स्टेशन को छोड़ इस बार जाएं दमन दीव, खूबसूरती बना देगी दीवाना

punjabkesari.in Thursday, Aug 09, 2018 - 06:01 PM (IST)

गर्मी के बाद जब मौसम में बदलाव आए और घूमने का मन हो तो हिल स्टेशन की बजाए किसी और जगह पर घूमने का मन करता है। आप भी छुट्टियों को बाद टूरिस्ट डेस्टिनेशन का प्लान कर रहे हैं तो दमन दीव बैस्ट ऑप्शन है। इसकी खूबसूरती टूरिस्टों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है। दमन और दीव पर बहुत साल पहले पुर्तगालियों का शासन था। जब इसे आजाद करवाया गया तो इसे गोआ में मिला दिया गया। 


साल 1987 में इसे एक अलग केन्द्र शासित प्रदेश होने का दर्जा दिया गया। जो मुंबई से लगभग 193 कि.मी की दूरी पर बसा है। यह भारत का ऐसा द्वीप है जो दो पुलों द्वारा जुड़ा है। आइए जानें घूमने के लिए इसकी कुछ खास जगहें। 

 

फोर्ट जीरोम (Fort Jerome)

PunjabKesari
यह किला पुर्तगाली दौर के आर्किटेक्चर को आज भी दर्शाता है। इसकी खास बात यह है कि पुर्तगाली युद्ध के दौरान बना कब्रिस्तान आज भी यहा मौजूद है। लोग इस किले की खूबसूरती देखने के लिए यहां आते हैं। 


मीरासोल लेक गार्डन
इसे काडिया लेक गार्डन के नाम से भी जाना जाता है। यहा पर आप गार्डन, बोटिंग आदि का मजा ले सकते हैं। 


जंपोर बीच (Jampore Beach)

PunjabKesari
बीच का मजा लेना चाहते हैं तो जंपोर बीच दमन की खूबसूरत जगहों में से एक है। दमन के दक्षिणी छोर पर स्थित यह जगह स्विमिंग के शौकीनों के लिए बहुत अच्छी है। 


देवका बीच (Devka Beach)

PunjabKesari
देवका बीच भी यहा आने वाले टूरिस्टों की खास पसंद है। 


नागोआ बीच (Nagoa Beach)

PunjabKesari
इस बीच का पानी नीला और एकदम साफ है। कम भीड़ में बीच का मजा लेना चाहते हैं तो यह जगह आपके लिए बैस्ट है। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Priya verma

Recommended News

Related News

static