पति को खुश रखने के लिए हर पत्नी को करने चाहिए ये 6 काम

punjabkesari.in Thursday, Aug 09, 2018 - 10:18 AM (IST)

रिलेशनशिप को मजबूत बनाने के लिए बहुत जरूरी है कि पति और पत्नी दोनों एक दूसरे को खुश रखें। पार्टनर को खुश रखने का काम सिर्फ पति का ही नहीं बल्कि पत्नी का भी होता है। मगर कई बार महिलाओं को समझ नहीं आता कि वह अपने पार्टनर को कैसे खुश रखें। ऐसे में आज हम आपको कुछ टिप्स देंगे, जिसकी मदद से आप अपने पति को खुश कर पाएंगी। तो चलिए जानते हैं कि पति को खुश करने के लिए आपको क्या-क्या करना चाहिए।
 

1. उनकी रुचि में लें दिलचस्पी
घर के कामों में से थोड़ा समय निकालकर पति के साथ अच्छा समय बिताएं और उनकी रुचि में भी दिलचस्पी लें। इससे आपके पति को अच्छा महसूस होगा और वह भी आपकी पसंद में रूचि दिखाएंगे।
 

2. झगड़ा ना करें
पति जब थककर ऑफिस से घर आए तो घर की बातों को लेकर उनसे झगड़ा न करें। इससे न सिर्फ उनका मूड़ खराब होता है बल्कि इससे वह आपसे भी दूर रहना शुरू कर देते हैं। इसलिए पति के घर आने पर झगड़ा करने की बजाए दिनभर की अच्छी बातें उन्हें बताएं।
 

3. उनका ख्याल रखें
हर पति चाहता है कि उनकी पत्नी उनका ख्याल रखें। ऐसे में पति का ख्याल रखकर उनकी हर इच्छा पूरी करके अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएं, ताकि वह खुश रहें। इससे वह भी आपके प्रति सम्मान भी दिखाएंगे।
 

4. खाने के शौकीन
कहते हैं 'पति के दिल का रास्ता पेट से होकर गुजरता है'। ऐसे में उन्हें खुश करने के लिए तरह-तरह के पकवान बनाएं। आपके हाथों से बनी नई-नई डिशेज खाकर वह बहुत खुश हो जाएंगे।
 

5. प्यार दिखाना
कई बार महिलाएं यह सोचकर अपना प्यार नहीं दिखाती कि हमारा साथी जानता है कि आप उनसे कितना प्यार करती हैं। मगर अपने पार्टनर के प्रति प्यार को हमेशा जताते रहना चाहिए। इससे रिश्ते में न सिर्फ रोमांस बना रहता है बल्कि इससे पति भी हमेशा खुश रहता है।
 

6. सप्राइज दें
सप्राइज को देखकर सिर्फ पत्नी ही नहीं पति को भी खुशी मिलती है। ऐसे में अगर आप अपने पति की पसंद का कुछ बनाकर या उनकी मनपसंद चीजें उन्हें उपहार में देती है तो ये सप्राइज उन्हें खुश कर देगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static