दुनिया के इन सबसे छोटे शहरों को केवल 15 मिनट में ही घूम सकते हैं आप

punjabkesari.in Tuesday, Aug 07, 2018 - 12:31 PM (IST)

किसी भी शहर को घूमने के लिए कम से कम 3-4 दिन का समय तो चाहिए होता है। मगर कई बार आपके पास घूमने के लिए इतना समय नहीं होता। मगर आज हम आपको दुनिया के कुछ ऐसे शहरों के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप 15 मिनट में ही घूम सकते है। दरअसल, यह शहर दुनियां की सबसे छोटी जगहों में शामिल है लेकिन ऐसा नहीं है कि यहां आपको घूमने का मजा नहीं आएगा। छोटे होने के साथ-साथ यह शहर एक दिन के ट्रिप के लिए भी बिल्कुल परफेक्ट हैं। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि ऐसी कौन-कौन सी जगह दुनिया में मौजूद हैं जहां केवल 15 मिनट में ही घूमा जा सकता है।
 

1. पश्चिमी यूरोप, मोनाको
आपको जानकर हैरानी होगी यह देश केवल 2 स्‍क्‍वायर किलोमीटर में बसा हुआ है। यह शहर अपने कसीनो और रेस ट्रैक्‍स के लिए सबसे ज्यादा फेमस है। आप इस खूबसूरत शहर को 15 मिनट में ही घूम सकते हैं।

PunjabKesari

2. अमेरिका, सेंट जोन्स
दुनिया के सबसे छोटे देशों में शामिल इस देश में 2 लाख लोग रहते हैं। इस शहर की सबसे खास बात यह है कि यहां हर मौसम में कोहरा छाया रहता है। यह एक वर्जिन आइलैंड इसलिए आप यहां आकर बीच का मजा भी ले सकती हैं।

PunjabKesari

3. ऑस्ट्रेलिया, नाउरू
औस्ट्रेलिया के उत्तर-पूर्व में माइक्रोनेशिया में स्थित दुनिया का तीसरा सबसे छोटा ओवल शेप का आइलैंड नाउरू केवल 53 किलोमीटर में ही बसा हुआ है। टूरिस्‍ट विजिटिंग प्‍लेस की लिस्‍ट में शामिल इस देश की खूबसूरती देखकर हर कोई हैरान रह जाता है।

PunjabKesari

4. कैरिबियाई सागर, ग्रेनाडा
ग्रेनाडा देश 6 द्वीपों से मिलाकर बनाया गया है लेकिन फिर भी इसे दुनिया का सबसे छोटा देस माना जाता है। इस छोटे से द्वीप में आप सी बीच, वॉटरफॉल, अंडर वॉटर पार्क स्‍कल्‍पचर और हाउस ऑफ चॉकलेट म्‍यूजियम देख सकते हैं।

PunjabKesari

5. मालदीव
वैसे तो अपने वीकेंड का मजा लेने के लिए मालदीव सबसे बेस्ट है लेकिन आप इसे 15 मिनट में भू घूम सकते हैं। यहां के खूबसूरत बीचों के किनारे बैठकर आप खूबसूरत नजारों का मजा ले सकते हैं।

PunjabKesari

6. अफ्रीका, माल्टा
केवल 316 वर्ग क्षेत्रफल वाले इस देश में आपको यूनेस्‍को की 10 साइट्स देखने को मिलेगी। खूबसूरत समुद्र के साथ-साथ आप यहां और बहुत-सी जगहें देख सकती हैं।

PunjabKesari

7. वेटिकन सिटी
यह देश दुनिया में सबसे छोटा है। इसका पूरा क्षेत्रफल 2 किलोमीटर से भी कम है और लोग पैदल चलकर इस पूरे देश में घूम सकते हैं।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static