झाड़-फूंक के नाम पर कथित तांत्रिक ने महिला के साथ किया रेप, मामला दर्ज

punjabkesari.in Sunday, Jul 29, 2018 - 04:35 PM (IST)

कानपुरः उत्तर प्रदेश के कानपुर में बसपा पूर्व एमएलसी के फार्म हाउस पर चौकीदार ने तंत्र-मंत्र की आड़ में एक महिला के दुष्कर्म किया। लोकलाज के चलते महिला चुपचाप अपने घर लौट आई और अपने साथ हुई आपबीती अपने पति को बताई। तभी पति ने पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस फरार कथित तांत्रिक की तलाश कर रही है।

मामला बिल्हौर थाना क्षेत्र के कुदौरा का है। यहां के रहने वाले एक युवक की पत्नी लंबे समय से बीमार चल रही थी। जिसके चलते वह काफी परेशान रहता था। तभी गांव के लोगों ने उसे बताया कि बसपा पूर्व एमएलसी अशोक कटियार के फ़ार्म हाउस का चौकीदार जाकिर झाड़ फूंक करके बीमारी सही कर देता है। तभी मनोज अपनी पत्नी को लेकर फ़ार्म हाउस पहुंचा।

महिला का कहना है यहां चौकीदार जाकिर ने पहले झाड़ फूंक की। उसके बाद कहा कि हाथ-पैरों में दर्द होता होगा। इसलिए फूल लेकर आओ तो उसका पति फूल लेने चला गया। जाकिर ने एक हाथ में फूल और एक हाथ में अगरबत्ती पकड़ा दी और कमरे में ले गया उसी दौरान लाइट चली गई। महिला का आरोप है कि इस दौरान जाकिर ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

एसपी प्रद्युम्न सिंह का कहना है कि महिला अपने पति के साथ झाड़ फूंक करवाने गई थी। कथित तांत्रिक जाकिर ने उसके पति को बहाने से बाहर भेज दिया और उसके साथ गलत हरकत की। पति की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है और कार्रवाई की जा रही है। आरोपी जाकिर की गिरफ़्तारी जल्दी कर ली जाएगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static