शराब ही नहीं, ये कारण भी पुरुषों की प्रजनन क्षमता पर डालते हैं बुरा असर

punjabkesari.in Monday, Jul 23, 2018 - 02:54 PM (IST)

जिस तरह हर औरत मां बनने का सुख पाना चाहती है ठीक उसी तरह पुरूषों में पिता बनने की इच्छा होती है। हर पुरूष चाहता है कि उसकी खुद की संतान हो। मगर गलत लाइफस्टाइल पुरूषों की नपुंसकता या कमजोर प्रजनन क्षमता का कारण बन सकता है। आज हम आपको पुरूषों की एेसी ही आदतों के बारे में बताएंगे जिनकी वजह से उनकी प्रजनन क्षमता पर बुरा असर पड़ता है। 

 

1. शराब
जरूरत से ज्यादा शराब पीने से पुरुषों के प्रजनन क्षमता पर बुरा असर पड़ता है। शराब पीने से टेस्टोस्टेरोन के स्तर और शुक्राणुओं की संख्या घटने लगती है, जिसके कारण कारण पुरूषों के प्रजनन क्षमता धीरे-धीरे कम होने लगती है। 

PunjabKesari

2. धूम्रपान
धूम्रपान करना सेहत के लिए हानिकारक है ये बात तो सभी जानते होंगे। मगर कम लोग ही जानते होंगे कि धूम्रपान करने से पुरूषों के शुक्राणु की गुणवत्ता पर भी असर पड़ता है। इसके साथ ही जो लोग ज्यादा धूम्रपान करते हैं। उनकी पत्नियों को गर्भधारण करने में भी कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। 

 


3. लैपटॉप को गोद में लेकर बैठना
लैपटॉप को गोद में लेकर बैठने से विद्युत चुम्बकीय तरंगे और गर्मी यौन स्वास्थ्य को हानि पहुंच सकती है। इसके अलावा पेंट की जेब में रखे मोबाइल फोन के रेडिएशन से भी पुरूषों के प्रजनन क्षमता को नुकसान पहुंचता है। 

 

4. तनाव

PunjabKesari

मानसिक तनाव लेने से पुरूषों में टेस्टोस्टेरोन का स्तर धीरे-धीरे कम होने लगता है, जो प्रजनन क्षमता को बुरी तरह से प्रभावित करता है। स्वस्थ रहने के लिए अपनी हैल्दी डाइट और व्यायाम करें। 

 

5. गर्म पानी से नहाना
ज्यादातर पुरूष वर्कआउट करने के बाद गर्म पानी से नहाने की गलती कर बैठते हैं। एक शोध के अनुसार गर्म पानी से नहाना भी पुरूषों के प्रजनन क्षमता को नुकसाना पहुंचा सकता है।  

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nisha thakur

Recommended News

Related News

static