अमित शाह के हिमाचल दौरे की तैयारियां जोरों पर

punjabkesari.in Monday, Jul 23, 2018 - 12:42 PM (IST)

शिमला (राक्टा): भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के हिमाचल दौरे की तैयारियां जोरों पर हैं। इसी कड़ी में रविवार को देर शाम साढ़े 6 बजे पार्टी मुख्यालय दीपकमल में तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी भाग लिया। बैठक में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने तैयारियों के संबंध में व्यापक दिशा-निर्देश भी पदाधिकारियों को दिए। अमित शाह अगस्त माह के पहले सप्ताह में हिमाचल दौर पर आएंगे। इससे पहले उनके 28 जुलाई को शिमला पहुंचने की संभावना थी लेकिन इसमें अब फेरबदल हो गया है। 


वह अपने दौरे के तहत लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों के साथ रणनीति तैयार करेंगे। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री जयराम और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती के अलावा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मंत्रणा करेंगे। केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद शांता कुमार और पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल के भी इस आयोजन में भाग लेने की संभावना है। सत्ता एवं संगठन में बैठे नेता शाह को अपनी रणनीति अवगत करवाएंगे।   


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ekta

Recommended News

Related News