कैप्टन ने लिखा राजनाथ सिंह को पत्र, चंडीगढ़ पंजाब को सौंपे जाने का उठाया मुद्दा

punjabkesari.in Friday, Jul 20, 2018 - 08:58 PM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिन्दर सिंह ने आज केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखकर चंडीगढ़ को राज्य की राजधानी बनाने की अपनी मांग फिर से दोहराई। केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़, हरियाणा और पंजाब की साझी राजधानी है। यह दोनों पड़ोसी राज्यों के बीच लंबे वक्त से विवाद का मसला बनी हुई है। 

चंडीगढ़ को बनाया जाए पंजाब की राजधानी
गृह मंत्री को लिखे पत्र में अमरिन्दर सिंह ने कहा कि लंबित क्षेत्रीय विवाद का हल चंडीगढ़ को पंजाब को देकर किया जाए जो इसकी कानूनी एवं वास्तविक राजधानी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नि: संदेह चंडीगढ़ पंजाब का अभिन्न हिस्सा है। पंजाब की राजधानी होने के नाते कोई अन्य राज्य इस पर दावा नहीं कर सकता। अमरिन्दर सिंह ने कहा कि पंजाब पुनर्गठन अधिनियम 1966 के बाद भी क्षेत्रीय विवाद अनसुलझा है। उन्होंने राजनाथ सिंह से यह सुनिश्चित करने के लिए उनके दखल की मांग की कि हरियाणा और पंजाब के बीच संसाधनों को साझा करने का उचित संतुलन’’ बाधित नहीं हो। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य से पिछले कुछ सालों में इस संतुलन को बाधित करने की कोशिश की गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय चंडीगढ़ प्रशासन में यूटी काडर और अन्य केंद्र शासित प्रदेशों के ज्यादा अधिकारियों को भर्ती कर रहा है और ऐसे फैसलों की जटिलताओं को नहीं समझ रहा है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News