ब्वॉयफ्रेंड के साथ शावर ले चुकी हैं प्रियंका, खुद ही किया था इस बात का खुलासा

punjabkesari.in Wednesday, Jul 18, 2018 - 12:50 PM (IST)

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रिंयका चोपड़ा आज यानी की 18 जुलाई को अपना 36 वां जन्मदिन मना रही हैं। इन दिनों प्रियंका अपनी फिल्मों से ज्यादा निक जोनस के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। मगर निक प्रियंका के पहले ब्वॉयफ्रेंड नहीं हैं। उनसे पहले भी प्रियंका के कई व्बॉयफ्रेंड रह चुके हैं। आज हम आपको प्रियंका के अफेयर्स के बारे में बताएंगे, तो आइए जानते हैं कि निक से पहले रह चुके प्रियंका चोपड़ा के ब्वॉयफ्रेंड के बारे में। 

 

ब्वॉयफ्रेंड के साथ ले चुकी हैं शावर 

PunjabKesari

प्रियंका चोपड़ा स्क्रीन पर जितनी बिदांस नजर आती है। असल जिंदगी में भी उतनी ही बोल्ड है। वह अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में भी बेबाकी से जवाब देती है। तभी तो प्रियंका ने एक चैट शो के दौरान खुलासा किया था कि वह अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ शावर लें चुकी है। वैसे तो प्रियंका ने अपने उस ब्वॉयफ्रेंड का नाम रिवील नहीं किया। मगर इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह कितनी बेबाक है। 

 

प्रियंका के पहले ब्वॉयफ्रेंड थे असीम मर्चेंट

PunjabKesari

बॉलीवुड में आने से पहले प्रियंका असीम मर्चेेंट को डेट कर रही थी। मगर जैसी ही उनको बॉलीवुड में सफलता मिली वह अपने पहले प्यार यानी असीम को भूल गई। 

 

अक्षय को कर चुकी हैं डेट

PunjabKesari

मीडिया रिपोर्ट की माने तो प्रियंका अक्षय कुमार के साथ रिलेशनशिप में रह चुकी हैं। उन दोनों की नजदीकियां इतनी बढ़ गई थी की अक्षय की पत्नी ट्विंकल ने उन्हें तलाक तक देने की धमकी दे डाली थी। तब जाकर अक्षय प्रियंका से दूर हुए।

 

हरमन बावेजा के साथ लव अफेयर

PunjabKesari

अक्षय कुमार के बाद प्रियंका चोपड़ा ने हरमन बावेजा को डेट करना शुरू किया। इन दोनों के अफेयर की खबरें भी खूब चर्चा में रहीं। दोनों ने साथ में लव स्टोरी 2050 में काम किया। मगर हरमन के डूबते करियर के कारण प्रियंका ने उसे अपना रिश्ता खत्म कर लिया। 

 

शाहरूख की गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं प्रियंका

PunjabKesari

'बॉलीवुड किंग' यानी कि शाहरूख और प्रियंका चोपड़ा ने साथ में कई सारी फिल्मों में काम किया। साथ में काम करते-करते प्रियंका शाहरूख के करीब आ गए। इन दोनों के अफेयर के कारण ही गौरी ने शाहरूख खान को प्रियंका के साथ काम ना करने और और उनसे दूर रहने के लिए कहा। यही कारण है उसके बाद प्रियंका और शाहरूख ने साथ में काम नहीं किया।

 

शाहिद के साथ सगाई

PunjabKesari

प्रियंका चोपड़ा किसी समय शाहिद की गर्लफ्रेंड हुआ करती थी। मीडिया में तो यहां तक खबरें आई की इन दोनों ने गोवा में एक प्राइवेट पार्टी में सगाई तक कर ली थी। मगर फिर अचानक दोनों का ब्रेकअप हो गया। 

 

निक जोनस नहीं प्रियंका के पहले विदेशी ब्वॉयफ्रेंड

PunjabKesari

निक जोनस से पहले भी प्रियंका चोपड़ा विदेशी गेरार्ड बटलर को डेट कर चुकी हैं। जब गेरार्ड बटलर पहली बार भारत आए थे तो वह प्रियंका के घर ही रहे थे। उनके इंडिया आने की खुशी में प्रियंका ने अपने घर पर पार्टी भी दी। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nisha thakur

Recommended News

Related News

static