दर्दनाक हादसा : टिप्पर से टकराई बाइक, युवक की मौत

punjabkesari.in Sunday, Jul 15, 2018 - 10:13 PM (IST)

अम्ब (अश्विनी): रविवार को पक्का परोह में हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक रविवार सायं करीब 4 बजे पक्का परोह में पुल के समीप अम्ब से ऊना की तरफ जा रही एक बाइक टिप्पर से टकरा गई। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए बाइक सवार को सिविल अस्पताल अम्ब लाया गया, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक बाइक चालक की पहचान मनोज कुमार (25) पुत्र ब्रह्मदास निवासी ज्वाल (चिंतपूर्णी) के रूप में की गई है जोकि घर से चंडीगढ़ जा रहा था। डी.एस.पी. अम्ब मनोज जम्वाल का कहना है कि पुलिस ने मौके पर सड़क दुर्घटना में शामिल वाहनों को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News