बबलू पंडित ने OP Dhiman को सौंपी इंटक के प्रदेश उपाध्यक्ष की कमान

punjabkesari.in Thursday, Jul 12, 2018 - 06:40 PM (IST)

शिमला: विवादों के बीच हिमाचल इंटक कार्यकारिणी का भी विस्तार जारी है। इसी कड़ी में इंटक के प्रदेशाध्यक्ष बबलू पंडित (सुक्खू गुट) ने पूर्व में इंटक के महासचिव तथा पी.डब्ल्यू.डी. और आई.पी.एच. वर्कर्ज यूनियन (इंटक) के प्रदेशाध्यक्ष रह चुके ऊना निवासी ओ.पी. धीमान को प्रदेश इंटक का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके अतिरिक्त उन्हें पी.डब्ल्यू.डी. और आई.पी.एच. वर्कर्ज यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष पद का कार्यभार भी सौंपा गया है। इसके साथ-साथ ओ.पी. धीमान जिला ऊना इंटक अध्यक्ष के रूप में भी कार्य करते रहेंगे। बबलू पंडित ने कहा है कि मजदूरों के हितों के साथ बीते कुछ वर्षों से कुठाराघात होता रहा है। लोक निर्माण, जन स्वास्थ्य विभाग तथा अन्य विभागों में कार्यरत मजदूरों की अनदेखी होने के साथ-साथ कुछ मजदूर नेता शोषण का भी शिकार हुए हैं।


राहुल तंवर को युकां इंटक की कमान
परवाणु से संबंध रखने वाले युवा नेता राहुल तंवर को युवा इंटक का प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। आने वाले दिनों में नियुक्तियों का दौर जारी रहेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News