गर्मी व प्यास ने ली 8 हिरणों की जान

punjabkesari.in Wednesday, May 30, 2018 - 05:22 PM (IST)

देवास। सूरज की तपन आग उगलती भीषण गर्मी के कारण जहां आम जन के साथ वन्य जीवों के जीवन पर खतरा मंडराने लगा है। मध्यप्रदेश में वन्य जीवों पर दोहरी मार पड़ी है। एक तरफ वन्य कर्मियों की हड़ताल तो दूसरी ओर गर्मी के कारण अव्यवस्था ने वन्य जीवों को खतरे में डाल दिया है। जंगल में सूख रहे जल स्त्रोत के कारण पानी की खोज में आबादी क्षेत्र की तरफ रुख करने व दर दर भटकने से गर्मी के कारण वन्य जीवों की लगातार मौत हो रही है। ऐसा ही मामला एक बार फिर प्रकाश में आया है। मिली जानकारी के अनुसार गर्मी के प्रकोप व पानी की कमी के कारण चार नर और चार मादा हिरणों की हुई मौत खातेगांव वन क्षेत्र में हुई है। 8 हिरणों की मौत से वन्य प्रेमियों में काफी नाराजगी दिखाई है।

पुलिसकर्मी पहुंचे पहले
ग्रामीण मुन्ना विश्नोई ने बताया कि वन विभाग के अमले को सुबह 8:30 बजे सूचना दे दी गई थी। उसके बाद भी 10:30 बजे वन अमले के लोग पहुंचे। इससे पूर्व जैसे ही खातेगांव थाने को इसकी सूचना मिली थाने से SI गोयल दल बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस के साथ ग्रामीणों ने अलग-अलग स्थानों पर मृत पड़ी हिरणों को एकत्रित किया। इसके बाद पशु चिकित्सक और वन अमले ने पंचनामा बनाकर हिरनों को अंतिम संस्कार के लिए सनोद नर्सरी पहुंचाया।

हड़ताल के कारण बढ़ी परेशानी
इस संबंध में वन विभाग के एसडीओ एस एल यादव से चर्चा की तो उन्होंने बताया कि मेरे अलावा विभाग के 138 रेंजर से लेकर चौकीदार तक सभी हड़ताल पर हैं। मुझे आठ हिरण की मौत की खबर मिली है। हिरणों का पोस्टमार्टम खतेगांव पशु चिकित्सक डॉक्टर महेश सूर्यवंशी ने किया। इसके पश्चात आठों हिरणों का अंतिम संस्कार सनोद नर्सरी में किया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

ASHISH KUMAR

Recommended News

Related News