सांसद दुष्यंत चौटाला को अपने दादा को प्रोटोकॉल सिखाना चाहिए था: मंत्री बेदी

punjabkesari.in Friday, Jun 22, 2018 - 11:19 PM (IST)

उकलाना(पासा राम): प्रदेश के भाजपा मंत्री कृष्ण बेदी शुक्रवार को उकलाना पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने किसान विश्राम गृह में पत्रकारों से बातचीत की। बेदी ने चौटाला परिवार पर तंज कसे। उन्होंने कहा कि सांसद दुष्यंत चौटाला मुख्यमंत्री को प्रोटोकॉल सिखाते हैं जबकि उनकी जितनी आयु है उससे ज्यादा तो मुख्यमंत्री मनोहर लाल का अनुभव हो चुका है। उन्होंने इनेलो पर हमला करते हुए अछूत पार्टी बता दिया और कहा कि इस अछूत पार्टी से भाजपा कभी बात नहीं करेगी। ऐसे में साफ है कि भाजपा या प्रदेश के मंत्री कृष्ण बेदी अब भी छुआछूत में विश्वास रखते हैं। जिसके चलते किसी पार्टी के लिए छूत होने की बात करते हैं।

मंत्री बेदी ने सांसद दुष्यंत चौटाला द्वारा मुख्यमंत्री को प्रोटोकॉल की जानकारी न होने के बयान पर बड़ा हमला बोला है। बेदी ने कहा कि जितनी सांसद दुष्यंत चौटाला की उम्र है उससे ज्यादा तो मुख्यमंत्री मनोहर लाल का सामाजिक व राजनीतिक अनुभव है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को प्रोटोकॉल सिखाने वाले सांसद दुष्यंत चौटाला अपने दादा पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला को प्रोटोकॉल सिखाते।

उन्होंने कहा कि जब ओमप्रकाश चौटाला मुख्यमंत्री थे तब कैसे जमीनों को लूटा गया, लोगों पर अत्याचार किया गया, लोगों से फिरौतियां मांगी गई, लोगों को उजाडऩे का काम किया गया। तब सांसद दुष्यंत चौटाला को अपने दादा को प्रोटोकॉल सिखाना चाहिए था।

जीरो आधार वाली पार्टी के पांवों में पड़ी इनेलो
मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि इनेलो खुद को बचाने के लिए अपना खुद का आधार खो चुकी पार्टी बसपा के पांवों में जाकर गिरी है। जिस पार्टी के सांसद ही नहीं उसे इनेलो प्रधानमंत्री बनाने की बाते करती है। तीन सांसदों वाली पार्टी इनेलो बिना सांसदों वाली पार्टी की नेता मायावती को प्रधानमंत्री बनाना चाहती है। मतलब साफ है कि जीरो प्लस जीरो कुल मिलाकर जीरो हुआ।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static