विश्व योग दिवस: रामपुर में बना ताड़ासन का विश्व रिकॉर्ड (Watch Video)

punjabkesari.in Thursday, Jun 21, 2018 - 04:47 PM (IST)

रामपुर बुशहर (विशेषर नेगी): पूरे देश के साथ आज हिमाचल में भी विश्व योग दिवस की धूम रही। मंत्री, अफसर,   नेता और आम लोगों ने एक साथ मिलकर योगासन किए। इसके चलते देवभूमि पूरी तरह से योगमय हो गई। योग के क्षेत्र में कईयों ने अलग-अलग रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किए हैं। ऐसा ही एक रिकॉर्ड विश्व योग दिवस के अवसर पर हिमाचल के रामपुर बुशहर के पाट बंगला मैदान पर बना है। यह विश्व रिकॉर्ड ताड़ आसन से बना है। हिमाचल के ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा भी रिकॉर्ड बनाने में शामिल हुए। इसको हिमाचल सरकार के नाम करने का ऐलान किया है। मंत्री ने लोगों को स्वस्थ शरीर और लम्बी आयु के लिए योग अपनाने की सलाह दी। इस दौरान हाल ही में गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज करने वाले छात्रों को भी मंत्री ने सम्मानित किया। 


बताया जाता है कि यहां हजारों स्कूली बच्चे, आईटीबीपी के जवान व आम लोगों ने सयुक्त अभ्यास से ताड़ आसन में विश्व कीर्तिमान स्थापित किया, जो हिमाचल सरकार के नाम यह उपलब्धि दर्ज होगी। इस योग शिविर में मुख्य अतिथि के तौर पर हिमाचल के ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा शरीक हुए। उन्होंने हाल ही में इसी मैदान में योगाभ्यास के दौरान गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज करने वाले छात्रों को भी पुरस्कृत किया। विश्व योग दिवस के मौके पर ट्रिपल एच योग समिति गानवीं के मुख्य प्रशिक्षक योगी रणजीत सिंह की देखरेख में करीब एक घंटा तक विभिन्न प्रकार के आसन कराए गए। 


इस दौरान ताड़ आसन संयुक्त रुप से 6 मिनट तक करीब 2000 लोगों द्वारा किए जाने पर गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए दावेदारी भेजी गई। इससे पहले यह रिकॉर्ड रामपुर के इसी मैदान में 650 लोगों द्वारा बनाया गया था। योग शिविर के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए ऊर्जा मंत्री ने कहा ओजस्वी एवं दूर दृष्टि वाले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों व सकारात्मक सोच के कारण आज फिर से योग को प्रदेश, देश ही नहीं विश्व में पहचान दिलाई गई है। उन्होंने कहा कि योग से ना केवल शरीर लचीला बनता है बल्कि बीमारियां जड़ से दूरभाग जाती है। 


उन्होंने अपने 94 वर्षीय पिता पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखराम का उदाहरण देते हुए कहा कि चिकित्सकों ने उन्हें एक बीमारी को लेकर काफी चिंता जाहिर की थी, लेकिन उनके पिता ने सहज शब्दों में इस बीमारी से छुटकारा पाने के लिए योग का सहारा लेने की बात कही थी और आखिर वह सफल भी हुए। उन्होंने योग को निरंतर अपनाने की बात कही। अनिल शर्मा ने बताया योग को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार संस्थाओ को हर सम्भव मदद करेगी। इस दौरान योगाचार्य रंजीत ने बताया की ट्रिपल एच योग समिति गानवी के प्रयासों से दूर दराज गानवी के 11 बच्चों ने योग की विभिन्न मुद्राओं में गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराया है। इस बार फिर से 17 रिकॉर्ड इसी मैदान में कुछ रोज पूर्व बने। उन्होंने कहा विश्व योगा दिवस के अवसर पर मंत्री अनिल शर्मा की उपस्थिति में एक साथ करीब दो हजार लोगों ने 6 मिनट तक ताड़ आसन किया है। यह रिकॉर्ड शर्मा की अगुवाई में बना है इस लिए रिकॉर्ड हिमाचल सरकार ने नाम रहेगा।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ekta

Recommended News

Related News