International Yoga Day 2018: योग के रंग में रंगा पूरा हरियाणा(Video)

punjabkesari.in Thursday, Jun 21, 2018 - 04:27 PM (IST)

सोनीपत(पवन राठी): चौथा अंतराष्ट्रीय योग दिवस पूरे भारत में पूरे जोश के साथ मनाया गया। योग ने आज भारत को अलग पहचान दिलवाई अौर विश्व के 177 देशों ने योग को माना है। अंतराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर सोनीपत की नई अनाज मंडी में भी योग दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम में मंत्री कविता जैन ने बतौर मुख्यातिथि के रुप में शिरकत की। 

उनके साथ जिले के डीसी एसपी व अन्य अधिकारी के साथ -साथ बीजेपी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने भी योग किया। वहीं हरियाणा सरकार का टारगेट हर जिले में 100 व्यामशालय ओर योग्यशालाए बनाना है।   
PunjabKesari
फतेहाबाद(रमेश भट्ट): फतेहाबाद की नई अनाज मंडी में आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके अंदर शहर के लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। स्कूली बच्चों के द्वारा योग दिवस के अवसर पर योगा किया गया और स्वस्थ रहने की शपथ ली गई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुसूचित जनजाति वित्त विभाग की चेयरपर्सन सुनीता दुग्गल ने की, इस कार्यक्रम में बीजेपी के जिला प्रधान वेद फुला सहित स्थानीय स्तर के अन्य नेतागण भी उपस्थित थे।

इस मौके पर सुनीता दुग्गल ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि योग अच्छे स्वास्थ्य के साथ-साथ एकता का पाठ भी पढ़ाता है और आज देश को उसका फायदा देखने को मिल रहा है।
PunjabKesari
नूंह( एे के बघेल): आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नूंह के मेवात मॉडल स्कूल में मुख्यअतिथि नायब सिंह सैनी द्वारा दीप प्रजलित कर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया इस मौके पर उनके साथ योग साधकों, स्कूली विद्यार्थियों, अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी योग किया। उन्हें संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि योग से न केवल मानसिक, बल्कि शारीरिक रूप से भी स्वस्थ रहा जा सकता है।

उनका कहना है कि योग की क्रियाएं बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक आसानी से कर सकते हैं। बच्चों को योग का फायदा न केवल पढ़ाई, बल्कि उनके खेल में भी उन्हें लाभ मिलेगा। योग हमारी प्राचीन संस्कृति का अहम हिस्सा रहा है तथा ऋषि मुनियों ने विभिन्न योगासनों एवं प्राणायामों से होने वाले लाभ को रेखांकित करते हुए आम जनमानस को इसे अपनाने के लिए प्रेरित किया है। हम सभी को इसे अपनाना चाहिए ताकि हम निरोग रह सकें। 
PunjabKesari
पानीपत(अनिल कुमार): जिला स्तरीय अंर्तराष्ट्रीय योगा दिवस समारोह आज पुरे विश्व में मनाया गया। वहीं पानीपत के हुडा सैक्टर 25 योग कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिला स्तरीय अर्तराष्ट्रीय योग दिवस समारोह के मुख्य अतिथि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्ण बेदी रहे। इस मौके पर पंतजलि के 40 योग शिक्षकों द्वारा लोगों को योग करवाया गया। 

इस अवसर पर कृष्ण बेदी ने कहा कि आज पुरे विश्व में एक विषय को लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग के माध्यम से सभी देशो को जोड़ने का काम किया है। इससे भारत का नाम पुरे विश्व में रोशन हुआ है।  साथ ही उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार ने आयुष को आगे ले जाने का काम किया है ,जिसके चलते कुरुक्षेत्र में श्री कृष्णा आयुष विश्व विधालय की स्थापना की गई है। इसके साथ ही जिला सत्तर पर भी आयुष और आयर्वेदा को बढ़ावा देने का काम कर रहे है। 
PunjabKesari
नरवाना(गुलशन चावला): दुनियां भर के 177 देशों के सात-साथ अाज नरवाना में भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस  मनाया गया, जिसका अायोजन केंद्रीय मंत्री बीरेंदर सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित करने के बाद खुद योग करके किया। उन्होंने कहा कि योग वह क्रिया है, जिसके माध्यम से इंसान निरोग रहता है और योग से इंसान का मन और बुद्धि दोनों विकसित होते हैं इसलिए करो योग रहो निरोग।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepak Paul

Recommended News

Related News

static