शिमला के टूटीकंडी बालिका आश्रम की तीन नाबालिग लड़कियां हुई गायब (Video)

punjabkesari.in Thursday, Jun 21, 2018 - 02:19 PM (IST)

शिमला (राजीव): बालिका आश्रम से नाबालिग लड़कियों के फरार होने के मामले थमते नजर नहीं आ रहे हैं। ऐसा ही मामला शिमला के टूटीकंडी बालिका आश्रम में सामने आया है। जहां तीन नाबालिग लड़कियां सुबह से गायब हैं। बालिका आश्रम की संचालिका ने बालूगंज थाने में इसको लेकर शिकायत दर्ज करवा दी है जिसमें कहा कि ये तीनों लड़कियां सुबह स्कूल के लिए निकली थी लेकिन स्कूल नहीं पहुंची। इन तीन लड़कियों में से 9वीं कक्षा जबकि एक 10वीं की छात्रा है।


पुलिस ने धारा 363 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने लड़कियों की तलाश शुरू कर दी है। इससे पहले भी रिपन अस्पताल में चेकअप करने आई एक लड़की लापता हो गई थी वहीं दोबारा से आश्रम से इस तरफ लड़कियों का गायब होना भी कई सवाल उठा रहा है। ये आश्रम सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग की देखरेख में महिला एवम बाल विकास के तहत काम करता है। इन लड़कियां में से दो नेपाली मूल व एक मंडी की है। सभी लड़कियां नाबालिग है। डीएसपी शिमला प्रमोद शुक्ला ने कहा कि बालिका आश्रम से लड़कियों के गायब होने का मामला सामने आया है और बालूगंज थाना में मामला दर्ज किया गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ekta

Recommended News

Related News