मिलिट्री अस्पताल चैकअप करवाने आए बुजुर्ग को कार ने मारी टक्कर, मौत

punjabkesari.in Thursday, Jun 21, 2018 - 12:35 PM (IST)

जालंधर(महेश): टांडा से मिलिट्री अस्पताल जालंधर कैंट में अपना चैकअप करवाने आया एक बुजुर्ग व्यक्ति तेज रफ्तार कार की टक्कर से गम्भीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मामले की जांच कर रहे थाना कैंट के ए.एस.आई. कुलदीप सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान मोहिन्द्र सिंह पुत्र गंगा सिंह निवासी गांव मानपुर थाना टांडा जिला होशियारपुर के तौर पर हुई है। जांच अधिकारी के मुताबिक मृतक मोहिन्द्र सिंह टांडा से ट्रेन में कैंट स्टेशन पर आया और वहां से पैदल जब वह मेन सड़क पर पहुंचा तो एक कार की टक्कर से वह गम्भीर रूप से घायल हो गया और अस्पताल पहुंचने के बाद उसकी मौत हो गई।

कुलदीप सिंह ने बताया कि कार चालक की पहचान बलदेव सिंह पुत्र मोहिन्द्र सिंह निवासी गांव परसरामपुर थाना पतारा, जालंधर के रूप में हुई है लेकिन मृतक के परिजनों ने कार चालक पर कोई भी कानूनी कार्रवाई करवाने से इन्कार कर दिया, जिसके चलते पुलिस ने 174 की कार्रवाई करते हुए मृतक के शव को सिविल अस्पताल भेज दिया है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News