PU ईवनिंग विभाग में B.Com. एडमिशन का शैड्यूल जारी, इस दिन तक करें आवेदन

punjabkesari.in Thursday, Jun 21, 2018 - 10:46 AM (IST)

चंडीगढ़(रश्मि) : पंजाब यूनिवर्सिटी द्वारा ईवनिंग विभाग में बी.कॉम में एडमिशन का शैड्यूल जारी किया गया। स्टूडैंट्स बी.कॅाम. के लिए 7 जुलाई तक  पी.यू. की वैबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। 

यह जानकारी बुधवार को प्रैस कॉन्फ्रैंस के  जरिए डी.यू.आई. शंकर झा, ईवनिंग विभाग के चेयरपर्सन प्रो. गुरपाल सिंह, एस.वी.सी. प्रो.अमरीक आहलुवालियां, डी.एस.डब्ल्यू. प्रो. एम.युनल नाहर, फैकल्टी ऑफ साइंस प्रो. दविंद्र मेहता ने दी। 

कालेजिस में बी.कॉम की एडमिशन प्रक्रिया गत 30 मई से शुरू हो गई है। प्रो. गुरपाल ने कहा कि एडमिशन शैड्यूल थोड़ा लेट हो गया है लेकिन स्टूडैंट्स 7 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। बी.कॉम. में 70 सीटें हैं। 

शैड्यूल                                             तिथि    
प्रो. मैरिट लिस्ट                                16-17 जुलाई
काऊंसलिंग                                      20 से 28 जुलाई
650 रुपए लेट फीस के साथ                30 जुलाई से 13 अगस्त 

कोई कोटा नहीं :
वी.सी. की मंजूरी के बाद 14 से 31 अगस्त तक 2250 रुपए फीस के साथ आवेदन कर सकते हैं। रिजर्व कैटागरी, एडिशनल सीट, एन.सी.सी., एन.एस.एस., यूथ वैल्फेयर, अडल्ट एजुकेशन की वेटेज के डाक्यूमैंट जो रिजैक्ट हो गए हैं या अन्य किस्म के फार्म 7 व 13 जुलाई को पी.यू. लॉ ऑडिटोरियम में दिखा सकते हैं। बता दें कि पी.यू. के  ईवनिंग विभाग में स्टूडैंट्स को बी.कॉम में मैरिट के आधार पर दाखिला दिया जाता है। विभाग में स्टूडैंट्स के लिए अलग से  कोई कोटा नहीं है। 

डिप्लोमा कोर्स होंगे शुरू :
पी.यू. में स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेशन विभाग में रेडियों प्रोडक्शन और मास कम्युनिकेशन एवं जर्नलिज्म में डिप्लोमा कोर्सशुरू होंगे। इन कोर्सों के लिए कागजी कार्रवाई पूरी हो गई। अगली सीनेट और सिंडीकेट में मोहर लगते ही कोर्स में एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 15-15 सीटें होंगी। करीब 30 हजार रुपए वार्षिक फीस होगी। 

24 घंटे पहले रिजल्ट कर सकेंगे अपलोड :
इस बार उम्मीदवार काऊंसलिंग से 24 घंटे पहले रिजल्ट ऑनलाइन अपलोड कर सकेंगे। प्रो. आहलुवालिया ने बताया कि कई क्लासों रिजल्ट देरी से आते हैं। ऐसे में रिजल्ट लेट आने पर स्टूडैंट्स काऊंसलिंग के लिए ही नहीं आते जबकि स्टूडैंट्स को काऊंसलिंग में बताना चाहिए उनका रिजल्ट आया है या नहीं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News