मेरी किताब का अंदाज मेरी तरह बोल्ड और विद्रोही होगा: प्रियंका चोपड़ा

6/21/2018 10:31:02 AM

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी बाकि स्टार्स की तरह अगले साल अपना संस्मरण लेकर आएंगी, जिसमें वह उन चीजों के बारे में लिखेंगी जिनके बारे में उन्होंने पहले कभी बात नहीं की। किताब के प्रकाशक पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया ने घोषणा की कि ‘‘अनफिनिश्ड ’’ किताब अभिनेत्री , निर्माता , सामाजिक कार्यकर्ता और यूनीसेफ की सद्भावना दूत की निजी कहानियों और अनुभवों का संग्रह है। बताया गया है कि प्रियंका की इस किताब में लिखे शब्द लड़कियों को बड़ा सपना देखने और उसे पूरा कर पाने के लिए प्रेरित करेगा।

 

 

A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on


अमेरिका और ब्रिटेन में भी यह किताब प्रकाशित होगी। प्रियंका ने कहा , 'किताब का अंदाज बिल्कुल मेरी तरह ईमानदार, मजाकिया, जोशीला, बोल्ड और विद्रोही होगा। मैं हमेशा से निजी व्यक्ति रही हूं। मैंने अपने सफर के दौरान अपनी भावनाओं के बारे में कभी बात नहीं की लेकिन अब मैं ऐसा करने के लिए तैयार हूं।' 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari


Recommended News

Related News