हरियाणा में मनाया अंतरराष्ट्रीय योगा डे, 4 हजार लोगों के साथ विज ने की योग मुद्राएं (Video)

punjabkesari.in Thursday, Jun 21, 2018 - 10:25 AM (IST)

अंबाला (अमन कपूर): चौथा अंतराष्ट्रीय योग दिवस पूरे भारत में पूरे जोश के साथ मनाया गया। योग ने आज भारत को अलग पहचान दिलवाई अौर विश्व के 177 देशों ने योग को माना है। अंतराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर हरियाणा के अंबाला में भी जिला स्तरीय योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां स्वास्थ्य एंव खेल मंत्री अनिल विज ने कार्यक्रम में मुख्यतिथि के तौर पर शिरकत की। योग कैंम्प में खुद विज ने भी आम लोगों और अधिकारियों के साथ योग किया। इस दौरान अंबाला के तमाम अधिकारी भी मौजूद रहे। 
PunjabKesari
अनिल विज ने अंबाला में करीब 4 हजार लोगों के साथ योग किया। राजनीति में पटखनी न खाने वाले विज योग करते हुए वृक्षासन करते हुए चुक गए। इस मौके पर विज ने कहा कि अंतराष्ट्रीय योग दिवस पूरे भारत में एक उत्सव की तरह मनाया जा रहा है। यह भारत की बहुत बड़ी उपलब्धि है जिसे पूरे विश्व ने स्वीकार किया है। विज ने कहा योग के माध्यम से भारत विश्व गुरु की भूमिका में आ गया है। योग शरीर को स्वस्थ रखने की विद्या है यह किसी धर्म से जुड़ा नहीं है। 

पहले योग को लेकर काफी विवाद खड़े किए गए लेकिन अब धीरे-धीरे इसे सभी अपना रहे हैं। इस पर विज ने कहा कि योगा अब बहुत तेजी से सारे हिंदुस्तान में फ़ैल रहा है जाति, धर्म, भाषा से ऊपर उठकर आप कहीं भी चले जाए वहां लोग योगा कर रहे हैं। आज सबसे ज्यादा जो स्वीकार्य विद्या है वो योग बन गया है। 
PunjabKesari
फरीदाबाद (अनिल राठी): अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस जहां पूरे देश में धूमधाम से मनाया गया वहीं फरीदाबाद में भी इसमें कई लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। फरीदाबाद के सेक्टर 12 खेल परिसर में योग दिवस मनाया गया जहां पर केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर समेत तमाम आला अधिकारियों ने पहुंचकर लोगों के साथ योग किया और लोगों के तन और मन स्वस्थ रखने के लिए योग करने की सलाह दी। विदेशी नागरिकों ने भी योग दिवस में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।
PunjabKesari
सिरसा (सतनाम सिंह): प्रदेश की तरह सिरसा के भगत सिंह स्टेडियम में आयोजित योग दिवस कार्यक्रम में डी सी प्रभजोत सिंह और एस पी हामिद अख्तर ने शिरकत कर योग किया। उनके साथ सैकड़ों लोगों ने भी योग किया। योग कार्यक्रम में छोटे-छोटे बच्चों ने भी हिस्सा लिया। 
PunjabKesari
डीसी प्रभजोत सिंह ने कहा कि आज पूरे देश में योग दिवस मनाया जा रहा है। योग एक दिन नहीं बल्कि हर रोज करना चाहिए। उन्होंने युवाओं को आह्वान करते हुए कहा कि युवा योग जरूर करे जिससे वे नशो से दूर रहेंगे। 
PunjabKesari
पलवल (दिनेश कुमार): अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पलवल के नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में जिला स्तरीय योग दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सोनीपत के सांसद रमेश चंद्र कौशिक ने की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव दीपक मंगला, लेबर बोर्ड के वाईस चेयरमैन हरि प्रकाश गौतम, जिला उपायुक्त मनीराम शर्मा, जिला आयुष अधिकारी डा. जसबीर सिहं एहलावत भी मौजूद थे। 
PunjabKesari
सांसद रमेश चंद्र कौशिक ने कहा कि योग से हमारे जीवन में शक्ति का संचार होता है। योग स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है। इसे रोज करने से कई बीमारियों को दूर भगाया जा सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है। विश्व भर के लोग योग की तरफ आकर्षित हुए है। योग गुरु बाबा रामदेव ने योग को जनजन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है। भाजपा सरकार ने योग के प्रचार एवं प्रसार के लिए सार्थक कदम उठाएं हैं। स्कूल, कॉलेजों, शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में योग का प्रचार एवं प्रसार किया गया है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nisha Bhardwaj

Recommended News

Related News

static