कूल्हे के दर्द से उठना-बैठना हो गया है मुश्किल तो ऐसे करें इलाज

punjabkesari.in Wednesday, Jun 20, 2018 - 11:52 AM (IST)

कूल्हे के दर्द का उपचार : कूल्हें यानि कमर (हिप्स) में दर्द की समस्या आजकल आम सुनने को मिलती है। हड्डियों के बीच मौजूद फ्लूड की कमी के कारण कूल्हे में दर्द होने लगता है। फ्लूड की कमी के कारण हड्डियां कमजोर होकर आपस में रगड़ खाने लगती हैं, जिससे असहनीय दर्द के साथ उठना-बैठना भी मुश्किल हो जाता है। चोट लगने या बढ़ती उम्र के कारण भी यह समस्या हो सकती हैं। इस दर्द से राहत पाने के लिए कुछ लोग दवाइयों का सेवन करते हैं लेकिन कुछ आसान से घरेलू तरीकों से आप इस समस्या को दूर कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कूल्हे (हिप्स) के दर्द को दूर करने के घरेलू नुस्खे।  किसी भी तरह के कमर दर्द में कारगर हैं यह नुस्खे

 

कूल्हे के दर्द को दूर करने के घरेलू उपाय


1. एप्पल साइडर विनेगर
कूल्हे में तेज दर्द होने पर 1 गिलास पानी में एप्पल साइडर विनेगर मिलाकर पीएं। दिन में 2 बार इसका सेवन आपके दर्द को गायब कर देगी।
 

2. ब्रोकली का सेवन
ब्रोकली में मौजूद पोषक तत्व कूल्हे के दर्द को दूर करने में मदद करते हैं। ब्रोकली खाने से भी न सिर्फ कूल्हे का दर्द सही होता है बल्कि पूरे शरीर के दर्द में भी आराम मिलता है। 
 

3. पपीता
विटामिन-सी के गुणों से भरपूर होने के कारण इसका सेवन कूल्हे के दर्द में काफी फायदेमंद होता है। इसके अलावा इसे खाने से इम्यून सिस्टम भी बेहतर होता है।
 

4. बर्फ से सिकाई
कूल्हों में दर्द होने पर तौलिए या किसी कपड़े में आइस क्यूब डालकर उसे कमर पर रगड़ें। इससे आपका दर्द कुछ समय में ही दूर हो जाएगा। इस बात का ध्यान रखें कि बर्फ की सिकांई के तुरंत बाद स्नान न करें।
 

5. विटामिन ई युक्त चीजें
हिप्स पेन से छुटकारा पाने के लिए ओमेगा 3 फैटी और विटामिन ई युक्त चीजें जैसे मछली, मूंगफली और बादाम का सेवन करें।
 

6. लहसुन और प्याज
इस दर्द में लहसुन और प्याज का अधिक मात्रा का सेवन करें। विशेषज्ञ भी मानते हैं कि प्याज और लहसुन में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो कूल्हे के दर्द में तुरंत आराम पहुंचाते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static