इंगलैंड ने नॉटिंघम में फिर बनाया वनडे का सर्वोच्च स्कोर, हेल्स-बेयरस्टो ने लगाए तूफानी सैंकड़ें

punjabkesari.in Tuesday, Jun 19, 2018 - 10:55 PM (IST)

जालन्धर : इंगलैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान में इतिहास रच दिया है। ऑस्टे्रलिया टूर पर गई इंगलैंड टीम ने तीसरी वनडे में अपने स्टार बल्लेबाजों एलेक्स हेल्स और जॉनी बेयरस्टो की तूफानी पारियों की मदद से वनडे का सर्वोच्च स्कोर 481 रन बना दिया। बता दें कि इससे पहले वनडे में सर्वोच्च रनों का रिकॉर्ड भी इंगलैंड के नाम ही था। इंगलैंड ने इसी नॉटिंघम के मैदान में 2016 में पाकिस्तान के खिलाफ 443 रन बनाए थे। ऐसा कर उन्होंने श्रीलंकाई टीम का दस साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा था जब श्रीलंका ने नीदरलैंड के खिलाफ 2006 में 443 रन बना दिए थे। 

वहीं, इंगलैंड के बल्लेबाजों की बात करें तो उनकी तूफानी फॉर्म का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पहले 20 ओवरों में ही टीम का स्कोर 160 के पास पहुंच गया था। ओपनर जेसन रॉय और जॉनी बेयरस्टो ने इंगलैंड को तूफानी शुरुआत दी थी। जेसन ने जहां डार्सी शॉट/पेने की थ्रो पर रन आऊट होने से पहले 61 गेंदों में चार छक्कों और सात चौकों की मदद से 82 रन बनाए। 

जेसन रॉय का विकेट गंवाने के बाद भी उनके सलामी बल्लेबाज पार्टनर जॉनी बेयरस्टो ने अपना स्टाइल नहीं छोड़ा। उन्होंने एलेक्स हेल्स के साथ मिलकर महज 14 ओवरों में 161 रन की साझेदारी निभा दी। बेयरस्टो का जब विकेट गिरा तब इंगलैंड 34.1 ओवरों में 310 रन बना चुका था। बेयरस्टो ने 92 गेंदों पर 15 चौकों और पांच छक्कों की मदद से 139 रन बनाए। इसके बाद जोस बटलर क्रीज पर आए लेकिन वह कुछ खास नहीं कर पाए और महज 11 रन पर रिचर्डसन की गेंद पर फिंच को कैच थमाकर क्रीज की ओर निकल पड़े।

इसके बाद हेल्स ने कप्तान इयोन मोर्गन के साथ इंगलैंड की पारी को आगे बढ़ाया। दोनों ने 59 गेंदों में 124 रन की पार्टनरशिप के दौरान मैदान के चारों ओर चौके-छक्कों की बरसात कर दी। एलेक्स हेल्स जब आऊट हुए तब इंगलैंड का स्कोर 459 रन था। हेल्स ने महज 92 गेंदों में 16 चौकों और पांच छक्कों की मदद से 147 रन बनाए।

अंत के ओवरों में कप्तान मोर्गन तीन चौके और छह छक्कों की मदद से 67 रन बनाकर इंगलैंड को वनडे इतिहास के सबसे बड़े रिकॉर्ड पर पहुंचा दिया। बता दें कि इससे पहले भी वनडे में सर्वोच्च रन बनाने का रिकॉर्ड इंगलैंड के ही नाम था। इंगलैंड ने 2016 में पाकिस्तान के खिलाफ इसी नॉटिघम के मैदान में 443 रन बनाए थे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News